Singrauli News : सिंगरौली। जिले के समिति केंद्र निवास के झारा में खुलेआम समिति प्रबंधकों व उनके कर्ताधर्ताओं के द्वारा कलेक्टर की नियमों की धजिया उड़ाई जा रही है बताया जाता है कि सिलाई और पल्लेदारी के नाम पर 5 रुपए की भेजा वसूली की जा रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ऐसे भ्रष्ट समिति सेवको के खिलाफ कार्यवाही करने में कुरौंध कर रहा है।
सूत्र बताते है कि जिले में इन दोनों समितियां के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा समितियो को साफ लहजे में निर्देश दिया गया है कि जो भी जिले के किसान समितियो में धान लेकर आए उनके साथ अच्छे से व्यवहार किया जाए और खरीदी में बिल्कुल गड़बड़ झाला नहीं होना चाहिए, लेकिन कलेक्टर के निर्देश के बावजूद समिति के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा किसानों से आए दिन बाद विवाद की स्थिति के साथ-साथ भेजा वसूली का मामला बढ़ता जा रहा है। इसी तरह चितरंगी के पिपरवान के पास धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। जहां आए दिन किसानों के साथ तानाशाही रवैयां अपनाया जाता है। जिस स्थान पर खरीदी केंद्र बनाया गया है। वहां मोबाइल नेटवर्क की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर कोई किसान समिति को लेकर शिकायत भी करना चाहे तो लगभग 500 मीटर दूर जाकर शिकायत कर सकता है। ऐसा ही मामला जिले के निवास समिति केंद्र के झारा में देखने को मिला है। जहां किसानों से समिति केंद्र में प्रति बोरी पर 1 किलो सिलाई और पल्लेदारी के नाम पर 5 रुपए बोरी की वसूली की जा रही है। Singrauli News
सूत्र तो यह भी बताते हैं कि किसानों के साथ व्यापक पैमाने पर अनियमितता की जा रही है। रही बात 5 रुपए के वसूली की तो पूरे जिले में इस तरह का खेल समितियां के द्वारा खेला जा रहा है। किसान मजबूर होकर 5 रुपए देने को मजबूर है। बताया जाता है कि समीति प्रबंधकों से भी इस बात को लेकर किसानों ने शिकायत भी की है लेकिन समिति प्रबंधक भी ऐसे कर्ता धर्ताओं को खुला संरक्षण दिए हैं। यहां तक की कंप्यूटर में चढा़ने के नाम पर भी बेजा वसूली की जाती है। धान खरीदी के नाम पर जिले भर में पूर्व में भी भ्रष्टाचार का खेल खेला जा चुका है। इसके बावजूद जिला प्रशासन के मुखिया ऐसे बेलगाम समिति प्रबंधकों पर लगाम कसने में कहीं न कहीं लापरवाही दिखा रहे हैं। यही वजह है कि किसान गेहूं और धान खरीदी के दौरान लूट रहे हैं और कलेक्टर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कई किसानों ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समितियो की जांच और निरीक्षण करने की पूरजोर मांग की है। Singrauli News
किसाने के साथ दुर्व्यवहार
जिले भर में इन दिनों धान की खरीदी समितियो के माध्यम से की जा रही है। किसान धान खरीदी केदो पर धान लेकर पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि सुबह से लेकर शाम तक किसान धान की नपाई कराने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई देते हैं। फिर भी उनकी नपाई समय से नहीं हो पाती है अगर किसान अधिकारियों और वहां के कर्ताधर्ताओं से मिन्नत करते हैं फिर भी उनके साथ दुर्व्यवहार की शिकायत अब आम बात हो गई है। Singrauli News
कलेक्टर का निर्देश बे असर
धान खरीदी को लेकर कलेक्टर ने समितियो को निर्देश दिया है कि जो किसान समितियो पर धान लेकर आते हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार और बर्ताव किया जाए। ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा समितियो में धान का विक्रय करें और लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। इसके लिए कलेक्टर ने सभी आला अधिकारियों को निर्देश भी दिया है लेकिन जिले में कलेक्टर ने जो आदेश दिया है उस आदेश का परिपालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि समिति सेवक और प्रबंधक खुलेआम कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। Singrauli News