April 2023 Vrat Festival : अप्रैल महीने में सीता राम नवमी, हनुमान जयंती, बैसाखी जैसे कई प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल महीने में पड़ने वाले सभी त्यौहारों की लिस्ट
April 2023 Vrat Festival : और कुछ ही घंटों के बाद अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल से बैशाख का महीना शुरू हो रहा है। अप्रैल माह की शुरुआत कामदा एकादशी से हो रही है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने में अक्षय तृतीया, हनुमान जयंती, सीता नवमी, परशुराम जयंती, और गंगा सप्तमी जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जा रहे हैं।) महीने में एक सूर्यकमा (सूर्य ग्रहण) होता है। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट।
अप्रैल 2023 व्रत-त्योहार (April 2023 Vrat Festival Dates
1 अप्रैल 2023 (शनिवार) – कामदा एकादशी
3 अप्रैल 2023 (सोमवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
4 अप्रैल 2023 (बुधवार) – महावीर जयंती
6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
9 अप्रैल 2023 (रविवार) – विकट संकष्टी चतुर्थी
13 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – कालाष्टमी
14 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) – मेष संक्रांति, बैसाखी, बिहू, खरमास खत्म
16 अप्रैल 2023 (रविवार) – वरुथिनी एकादशी
17 अप्रैल 2023 (सोमवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 अप्रैल 2023 (मंगलवार) – मासिक शिवरात्रि
20 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – वैशाख अमावस्या, सूर्य ग्रहण
22 अप्रैल 2023 (शनिवार) – अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
23 अप्रैल 2023 (रविवार) – विनायक चतुर्थी
25 अप्रैल 2023 (मंगलवार) – सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, शंकराचार्य जयंती
27 अप्रैल 2023 (गुरुवार) – गंगा सप्तमी
29 अप्रैल 2023 (शनिवार) – सीता नवमी
हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। यानी इस तिथि पर बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. इसलिए इसे उगादि तिथि कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन सतयुग और त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदते हैं तो माना जाता है कि घर में लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही इस दिन भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है।