|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

नायब तहसीलदार की भतीजी से जमीन बेचने के बदले मिला चेक दो बार बाउंस, जमीन भी हाथ से गई

चितरंगी 18 मार्च। आज कलेक्टर की जनसुनवाई में राजस्व विभाग की शिकायत पत्रों से कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी हैरान रह गए। नायब तहसीलदार से लेकर पटवारी के नए-नए कारनामे सामने आए हैं। वही बरगवां में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह की भी कलेक्टर के यहां शिकायत पहुंची है। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने अपने भतीजी के नाम जमीन क्रय किया। उसके बदले में अपने वाहन चालक मोहम्मद मुमताज के नाम का 23 लाख 35 हजार का चेक दिया। वह दो बार बाउंस हो चुका।

बरगवां क्षेत्र के ग्राम कनई निवासी महिला लालमती बैस पति तुलसीराम बैस ने कलेक्टर एवं थाना प्रभारी बरगवां के यहां लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि हमारे पैतृक संपत्ति ग्राम बेटहाड़ एवं ओड़गड़ी में है। जहां पिछले वर्ष 24 दिसंबर को नायब तहसीलदार बरगवां प्रदीप सिंह चौहान ने अपने भतीजी कुमारी आंचल सिंह के नाम से भूमि क्रय किया। उसके एवज में विक्रेता को 23 लाख 35 हजार रुपए का प्रतिफल के रूप में मो. मुमताज जो नायब तहसीलदार के वाहन चालक हैं। उसके नाम से चेक दिया एवं चेक भारतीय स्टेट बैंक शाखा का है। जहां बैंक के उक्त खाते में राशि न होने से दो बार चेक बाउंस हो चुका है।

शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि चेक देने में फ्रॉड किया गया है। जबकि दो गवाह क्रमश: राधेश्याम बैस एवं स्वागत कुमार बैस के समक्ष 23 लाख 35 हजार का अलग-अलग चेक दिया गया था। दो बार चेक बाउंस होने के बाद 3 महीने से नायब तहसीलदार के द्वारा तरह-तरह की बहाने बाजी की जा रही है। महिला ने कलेक्टर को आवेदन देकर नायब तहसीलदार से भुगतान कराए जाने की मांग की है।

इधर कलेक्टर ने उक्त शिकायत के आधार पर अपर कलेक्टर सिंगरौली को निर्देश जारी करते हुए नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के लिए कहा है। फिलहाल तहसीलदार अपने भतीजी के नाम से लाखों कीमत की जमीन खरीद कर वाहन चालक के नाम से चेक विक्रेता को दिए जाने के बाद उसमे भी दो बार बाउंस होने पर मामला गरमाने लगा है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार