|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम

सिंगरौली। यात्रीगण ज़रा ध्यान दें—एनएच-39 पर कोयला परिवहन की बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में गुरुवार शाम तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-39 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कई घंटों से यातायात बाधित हैं। जाम खुलवाने और यातायात बहाल करने के लिए पलिस लोगों को समझाइए दे रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान बलिराम साकेत और उनकी पत्नी सुनीता साकेत, निवासी बड़ोखर के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार शाम करीब 5 बजे कसर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। बड़ोखर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे कोयला ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि दंपती के बेटे की शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएच-39 पर कोयला ट्रेलरों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इसी आक्रोश के चलते ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार