|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : सीमांकन-बंटवारे के नाम पर खुली लूट : 10 हजार लेते ही लोकायुक्त ने पटवारी दबोचा

Singrauli News सिंगरौली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरकी हल्का के पटवारी अमरीश सिंह वैश्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी पर सीमांकन और भूमि बंटवारे के नाम पर फरियादी से अवैध वसूली करने का आरोप है। लोकायुक्त टीम ने शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाया और 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही आरोपी को धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरकी निवासी महेंद्र प्रसाद यादव पिता रामजनम यादव ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी भूमि से जुड़े सीमांकन और बंटवारे के कार्य को कराने के लिए पटवारी अमरीश सिंह वैश्य पिता रामशिरोमणि वैश्य, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी आजादपुर, कुल 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। बिना पैसे दिए काम न करने की धमकी से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त टीम ने पहले सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त निरीक्षक संदीप भदौरिया के नेतृत्व में करीब 10 सदस्यीय टीम ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। तय कार्यक्रम के अनुसार सिंगरौली–अनपरा मार्ग पर मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई।

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों ने लोकायुक्त की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जमीन से जुड़े कार्यों में रिश्वतखोरी आम बात हो चुकी है। ऐसे में इस तरह की सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार