|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट

तेंदुए की मौजूदगी से महान स्थित हिंडाल्को कोल हैंडलिंग प्लांट में सतर्कता बढ़ी

सिंगरौली। महान क्षेत्र में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महान एल्यूमिनियम प्लांट के कोल हैंडलिंग प्लांट (CHP) में देर रात तेंदुए की मौजूदगी ने औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जंगल का यह मेहमान फैक्ट्री परिसर में कैसे पहुंचा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। तेंदुए की आवाजाही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात सुरक्षा निगरानी के दौरान सीएचपी क्षेत्र में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए तत्काल सतर्कता बढ़ा दी गई है। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा जारी सूचना में कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अनावश्यक रूप से परिसर में आवाजाही न करें और केवल निर्धारित गेटों से ही प्रवेश व निकास करें। सुरक्षा कारणों से पैदल चलने, साइकिल या दोपहिया वाहन के उपयोग पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों को केवल अधिकृत चारपहिया वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुबह और शाम के समय खुले में घूमने से बचने तथा सुनसान क्षेत्रों में अकेले जाने से मना किया गया है। घटना की जानकारी वन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मौके के आसपास निगरानी बढ़ा रही है और संभावित मार्गों की जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू करने की भी तैयारी की जा रही है।
फैक्ट्री प्रशासन ने सभी कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों और आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा टीम पूरी तरह तैयार है। औद्योगिक क्षेत्र में वन्यजीव की मौजूदगी ने एक बार फिर उद्योगों के आसपास वन क्षेत्र से सटे इलाकों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की चिंता को उजागर कर दिया है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार