|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

Singrauli News: जिला अस्पताल में मनमर्जी की ड्यूटी, समय पर नहीं आते डाक्‍टर, मरीज होते हैं परेशान

Singrauli News सिंगरौली 9 अप्रैल। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर की स्थिति बद से बदहाल होती जा रही है। चिकित्सको की मनमानी को रोकने में सीएमएचओ व सिविल सर्जन नाकाम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि डॉक्टरों का न आने का समय निर्धारित है और न ही जाने का समय निर्धारित है। ऐसे में मरीज दरदर भटकने को मजबूर हैें।

गौरतलब हो कि सरकार ने शासकीय चिकित्सालयों में डॉक्टरों के आने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया है और जाने का समय 2 बजे । इस बीच ड्यूटी डॉक्टर हॉस्पिटल में 1 घंटे भर्ती मरीजो का चेकअप व दवा लिखने में समय देते हैं। इसके बाद 11 बजे से ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। लेकिन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर में हर कार्य उल्टा हो रहा है। ओपीडी में डॉक्टर बैठेंगे की नही, इसकी कोई गारंटी नही है। भले ही मरीज डॉक्टरों के नाम से ओपीडी की पर्ची कटवाकर घंटो तक लाईन लगाकर डॉक्टरों का इंतजार करते हैं। पता चलता है कि डॉक्टर राउंड में गये थे। वहां से निकले तो कहां गये कोई रता-पता नही रहता। Singrauli News

प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक पूरी तरीके से बेलगाम हो चुके हैं। इन डॉक्टरों को किसी भी अधिकारी का डर नही है। अब आना है कब जाना है, कोई सेड्यूल निर्धारित नही है। यह चिकित्सक पूरी तरीके से अपने मनमानी रवैया से काम कर रहे हैं। अगर कोई मरीज इन डॉक्टरो से कुछ देर के लिए विधिवत कोई जानकारी लेना चाहता है तो यह चिकित्सक ओपीडी में बैठकर यह कहते हैं कि हॉस्पिटल में बताने का समय मेरे पास नही है। क्योंकि यहां मरीजाो की भीड़ है। इनके पर्ची पर जल्दी दवा लिखना है। विधिवत जानकारी लेना है तो इस जगह पर क्लीनिक है, वहां पर आइये। Singrauli News

खून जांच मशीन कई दिनों से खराब

सूत्रों की बातों पर गौर करे तो जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर का हालेबयां इस कदर खराब है कि यहां कोई सुनने को तैयार नही है। मरीज सेम्पल लेकर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी जांच नही हो पा रही है। पैथालॉजी के सामने दर्जनों की संख्या में उमड़ी भीड़ से जब पूछा गया कि क्यों आप लोग खड़े हैं, क्या जांच नही हो पा रही है। तो मरीजो ने कहा कि हमलोग खून का सेम्पल लेकर खड़े हैं। Singrauli News

पैथालॉजी में तैनात कर्मचारी बता रहे हैं कि खून जांच की मशीन खराब है। बताया जाता है कि हफ्ते भर से खून जांच की मशीन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर की खराब पड़ी हुई है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बनवाने की जहमत नही जुटा पा रहे हैं। यह कोई खून जांच मशीन की ही बात नही है, कई ऐसे जिला चिकित्सालय में कार्य हैं जो बदहाल हैं, उसे सुधरवाने में जिम्मेदार हिलाहवाली बरत रहे हैं और मरीज परेशान हैं।

चिकित्सको के अंधेरगर्दी पर लगाम नही

जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर में पदस्थ चिकित्सको के आने का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक सेवा देना है। लेकिन चिकित्सालय के चिकित्सक नियम विपरित कार्य कर रहे हैं। आज दिन बुधवार को देखने को मिला कि अधिकांश चिकित्सक 10:15 पर चिकित्सालय आये और दोपहर 12:30 से लेकर 1:15 तक ओपीडी से चिकित्सक नदारत रहें। जबकि मरीजो की लाईन लगी हुई थी, अचानक डॉक्टर ओपीडी छोड़ कर भाग जाते हैं। यह कोई एक दिन का मामला नही है, प्रतिदिन इसी तरह का खेल चल रहा है। इन चिकित्सको पर न तो सीएमएचओ का डर है और न ही सिविल सर्जन का। पूरी तरीके से अपनी मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे में मरीज इन डॉक्टरों के क्लीनिक पर दवा कराने को मजबूर हैं। Singrauli News

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें