Sun Never Sets : सूर्य का प्रकाश हमारे जीवन में एक नया सवेरा लेकर आता है। हालाँकि, प्रकृति के नियम के अनुसार, यह हर दिन गिरता भी है। हम 24 घंटों में से लगभग 12 घंटे सूरज की रोशनी में रहते हैं और बाकी समय अंधेरे में बिताते हैं, इसलिए कभी-कभी हम चाहते हैं कि सूरज कभी अस्त न हो और खासकर जब सर्दी का मौसम हो, तो सूरज के सामने बैठना और भी अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहां सूरज कभी अस्त नहीं होता? लोगों को कैसे पता चलेगा कि कब जागना है और कब सोना है? आपके मन में कई सवाल आ रहे होंगे, आइए जानते हैं वह कौन सी जगह है जहां सूरज कभी डूबता नहीं है।
इन 6 जगहों पर नहीं डूबता सूरज!
Sun Never Sets : नॉर्वे को लैंड ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है। मई से जुलाई के अंत तक लगभग 76 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है। नॉर्वे के स्वालबार्ड में 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरज लगातार चमकता रहता है। कहा जाता है कि यहां केवल 40 मिनट के लिए रात होती है और बाकी समय यहां सूरज चमकता रहता है। यहां सूरज दोपहर 12:43 बजे डूबता है और ठीक 40 मिनट बाद उग आता है। यहां रात के 1:30 बजते ही सुबह हो जाती है, जो काफी हैरान करने वाली बात है। आपको यह भी बता दें कि नॉर्वे में एक ऐसी जगह है जहां 100 साल से सूरज की रोशनी नहीं है।
आइसलैंड: ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहां जून में सूरज कभी डूबता नहीं है, यहां 24 घंटे दिन का उजाला रहता है।
कनाडा : कनाडा दुनिया का सबसे बड़ा देश है। नुनावुत शहर बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्यकरण बेहद आकर्षक है, यहां 2 महीने तक सूरज नहीं डूबता। ऐसा कहा जाता है कि उत्तर-पश्चिम जैसी जगहों पर गर्मियों में सूरज लगभग 50 दिनों तक चमकता है।
स्वीडन: यह देश भी बेहद खूबसूरत देश है. कहा जाता है कि मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक सूरज लगभग 24:00 बजे डूब जाता है और सुबह 4:30 बजे फिर से उग आता है. यह एक ऐसा देश है जहां सुबह 6 महीने तक होती है।
अलास्का: अलास्का उन देशों में से एक है जहां मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूरज डूबता नहीं है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां 1 महीने तक रात रहती है, इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है।
फिनलैंड: फिनलैंड की बात करें तो इसे झीलों और द्वीपों की भूमि कहा जाता है। यहां के अधिकांश हिस्सों में गर्मियों के दौरान केवल 73 दिनों के लिए सीधे सूर्य के दर्शन होते हैं। इस दौरान लगभग 73 दिनों तक सूर्य चमकता रहता है, जबकि सर्दियों के मौसम में सूर्य दिखाई नहीं देता है। Sun Never Sets
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट