Amazing : लिफ्ट से आना-जाना आम बात है। अमूमन आपने देखा होगा कि एक लिफ्ट में 15-20 लोग ही सवार हो सकते हैं। लेकिन देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में इतनी बड़ी लिफ्ट लगाई गई है कि इसमें एक साथ 200 लोग चढ़ सकते हैं। अंदर से ये लिफ्ट देखने में किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगती। यहां बैठने के लिए सोफा लगाए गए हैं ताकि आने जाने वाले लोगों को समस्या न हो। वही लिफ्ट के बाल में सीसे लगाए गए हैं। लिफ्ट का वजन करीब 17 टन है और इसे दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी लिफ्ट माना गया है।
दुनिया घर में जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने लग्जरी जीवन के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने दुनिया भर का सबसे महंगा घर बनाकर सभी को हैरान कर दिया था। उनका पूरा परिवार लग्जरी लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। अब एक बार फिर यह अपने एक फाइव स्टार लग्जरी लिफ्ट के लिए सुर्खियों में है। इस लिफ्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक लिफ्ट के बाहर खड़े है और लिफ्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। लिफ्ट के अंदर का नजारा देख लोगों की तो आंखें ही खुली की खुली रह गईं। लिफ्ट के अंदर का नजारा किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं लग रहा है। ऐसा लग रहा मानो किसी महल में आ गए हों। लिफ्ट के अंदर बैठने के लिए कुछ सोफे भी लगाए गए हैं। लिफ्ट के फर्श पर मार्बल लगाया गया है। वहीं, लिफ्ट के अंदर इतना स्पेस है इसमें 200 लोग आराम से एक साथ ऊपर-नीचे जा सकता है। Amazing
लिफ्ट देख लोग हुए हैरान
The world’s largest passenger elevator is at Jio World Centre, in Mumbai and can carry more than 200 people at one go.
— Massimo (@Rainmaker1973) March 21, 2024
[📹 jktgo]pic.twitter.com/duEtBPyxyo
इस लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 16.5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 10.3 हजार लोगों ने लाइक किया है। इतने बड़े लिफ्ट को देखने के बाद तमाम लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये तो न्यूयॉर्क के कई अपार्टमेंट्स से भी बड़ा है। दूसरे ने लिखा- अंबानी हमेशा कुछ बड़ा ही करते हैं। तीसरे ने लिखा-इंटरेस्टिंग जो लिफ्ट ऑपरेटर, एक यूजर ने लिखा प्रभावशाली! एक यूजर ने लिखा जिओ वर्ल्ड सेंटर मुंबई। मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में दुनिया का सबसे बड़ा यात्री लिफ्ट एक बार में 200 से अधिक लोगों को ले जाने में सक्षम है। Amazing