Monsoon News : बारिश की फुहार सभी के मन को खुश कर देती है लेकिन मानसून के आते ही संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है।इस मौसम में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से खाने-पीने को लेकर हमें ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस मौसम में लोग सर्दी, जुकाम और फ्लू का जल्दी शिकार होते हैं. डॉक्टर्स के अनुसार, बारिश के मौसम लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस मौसम में खाने की कुछ चीजें एवॉइड करें तो बेहतर होगा. आइए जानते हैं बारिश में बीमारियों से बचने के क्या नहीं खाना चाहिए।
बता दें की पाचन एंजाइमों की कम गतिविधि के साथ, संपूर्ण पाचन तंत्र संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। इसलिए आपको इस मौसम में अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून के दौरान हवा में नमी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे रोगाणुओं की संख्या भी बढ़ जाती है। इसलिए भोजन को पूरी तरह सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। Monsoon News :
1. हरी सब्जियां –हरी सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है,लेकिन बरसात में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए. इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक वजह की मानें तो बरसात में बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं. इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है. इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों से बचना चाहिए।
2. मशरूम- बारिश के दिनों में रोगाणुओं की संख्या ज्यादा रहता हैं.डॉक्टर्स बताते हैं कि मशरूर सीधे जमीन में उगता हैं हैं ऐसे में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता हैं.बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी बचना चाहिए.नहीं हो परेशानी उठानी पड़ सकती हैं.
3. दही – मानसून के दिनों में दही जैसे डेयरी उत्पादों के प्रतिदिन सेवन से बचना चाहिए। बरसात के दिनों में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो बारिश के दौरान काफी बढ़ जाते हैं। इन्हें खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. दही में भी बैक्टीरिया होते हैं इसलिए बारिश में इसका सेवन कम करना चाहिए। डाक्टरों का तर्क हैं की बारिश के दिनों में डेयरी उत्पादों का कम से काम उपयोग करें।
4. मछली – मानसून मछली या अन्य समुद्री जलीय जीवों के लिए प्रजनन का मौसम है। ऐसे में इस मौसम में मछली या कोई भी जलीय जीव खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ हिन् मानसून के समय जल प्रदूषण के कारण मछलियों पर गंदगी जमा हो जाती है साथ ही मछलियों में रोगाणुओं का खतरा बना रहता हैं. ऐसे में इन मछलियों को खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
5. रेड मीट- मानसून के समय हमारा पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है, जिससे भारी भोजन पचाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बारिश के मौसम में नॉनवेज खाने से बचें. ऐसे में हाई फैट या रेड मीट से भी परहेज करना चाहिए.
6 सलाद- अधिकतर लोगों के खाने में सलाद बेहद जरुरी हैं. सेहत के लिए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद को इस बारिश के मौसम में नहीं खाना चाहिए। ये बात सुनकर आप हैरान होंगे लेकिन यह बिल्कुल सहीं हैं. दरअसल, मानसून के दौरान सिर्फ सलाद ही नहीं बल्कि कुछ भी कच्चा खाने से बचें। साथ हीं कटे हुए फल और सब्जियां भी न खाएं क्योंकि इनमें भी कीड़े रोगाणु लगने का खतरा बना रहता है। Monsoon News
7. तला हुआ खाना- मानसून के दौरान तले हुए खाने से परहेज करना चाहिए. ऑइली भोजन शरीर में जाकर पित्त बढ़ाता है। दूसरे, इस मौसम में इंसान की पाचन क्रिया भी बहुत धीमी हो जाती है। इसलिए उन्हें पकौड़े, समोसे या तली-भुनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए जो डायरिया और अपच की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
8.स्ट्रीट फूड – स्ट्रीट फूड के हम सभी दीवाने हैं. चाट गोलगप्पे, डोसा समोसा और भी ना जाने कितनी तरह की वैरायटी होती है लेकिन इसे खाने से पहले सौ बार लोग सोचते हैं कि कहीं स्ट्रीट फूड खाने से हम बीमार तो नहीं पड़ेंगे? मानसून के मौसम में कई जलजनित बीमारियों का घर। इसमें डेंगू और वायरल बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मानसून के दौरान किसी भी समय खुले में रखा फल या कोई अन्य खाद्य पदार्थ आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बाहर के स्ट्रीट फूड से बचें। Monsoon News :
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट