Malmas 2023 : मलमास के महीने में पीली वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ होता है। इस माह में आप पीले अनाज वाले फल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
Malmas 2023 : मलमास के महीने में तुलसी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता तुलसी प्रसन्न होंगी।
मलमास के महीने में भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खीर का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
मलमास में भगवान विष्णु का केसर से मिले दूध से अभिषेक करना चाहिए. इस दौरान तुलसी का माला बनाकर भगवान विष्णु का जाप करना चाहिए.
मलमास में भगवान सूर्य को जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। मलमास में प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं और भगवान विष्णु का जाप करें। ऐसा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
मलमास के महीने में शंख की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। शंख भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में शंख की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
मलमास में पीपल के वृक्ष की भी पूजा करनी चाहिए। इस समय पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
इस साल मलमास का महीना 18 जुलाई से शुरू होगा और 16 अगस्त तक रहेगा। इस महीने आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं।