February 12, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

महिला ने कांग्रेस पार्षद पर बाड़ी तोड़कर जबरन सड़क बनाने का लगाया आरोप,नही सुनी गई फरियाद

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 18 गर्दा गोलाई बस्ती जयंत की एक महिला ने वार्ड पार्षद पर आरोप लगाते हुये कहा है कि बाड़ी तोड़कर सड़क बनाई जा रही है।

पीड़ित महिला को लगातार धमकी भी मिल रही है। जयंत चौकी से लेकर एसपी तक महिला ने शिकायत की। यहां तक कि सिंगरौली प्रवास पर आई पालक मंत्री संपतिया उईके से भी मुलाकात की, लेकिन अभी तक पीड़ित महिला को न्याय नही मिल पाया है। पुलिस अधीक्षक के यहां पहुंची महिला कंचन सिंह पति विनीत सिंह बघेल वार्ड नम्बर 18 गर्दा गोलाई बस्ती ने बताया कि मेरे पति बाहर नौकरी करते हैं। मैं घर में अपने पुत्र के साथ रहती हॅू। मेरा पड़ोसी राजकुमार जायसवाल के द्वारा जब मैं घर के बाहर बैठती थी तो वह मेरा वीडियों बनाता था। जिसकी शिकायत मेरे 181 पर की गई थी और मैने अपनी शिकायत नही कटवाई।

वार्ड पार्षद के द्वारा मुझे अपनी शिकायत कटवाने हेतु कहा गया था, लेकिन जब मैने अपनी शिकायत नही कटवाई तो पार्षद के द्वारा मेरे घर के बाड़ी को तोड़कर जबरन वहां पर सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। मना करने पर मुझे अश्लील गालियां दी जाती हैं और कहा जाता है कि अपनी शिकायत वापस ले लो, नही तो इसी तरह से परेशान किया जाएगा और कहते हैं कि मैं वार्ड पार्षद हूॅ, मैं कुछ भी कर सकता हॅू। मुझे तुमसे पुछने की कोई जरूरत नही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुये कार्रवाई की मांग की है।

आलेख – श्रीकांत द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सिंगरौली

About The Author