|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

छेड़खानी की रपट दर्ज करने के नाम पर SI ने लिये 5 हजार, एसपी की जनसुनवाई में पहुंचा मामला

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तलवा निवासी एक महिला से बरगवां थाने में पदस्थ एक एसआई ने छेड़खानी की रपट दर्ज करने के नाम पर 5 हजार रूपये लिया है। पैसा लेने के बाद रपट भी दर्ज नही की है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

बरगवां थाना क्षेत्र के तलवा निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि मेरा पड़ोसी रामसुभग साहू पिता रंगीलाल साहू द्वारा आये दिन परेशान व धमकाया जाता है। सरहंग के द्वारा अशब्द बोला जाता है। यहां तक पीड़िता ने कई संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को दिये पत्र में कहा कि 12 मई को रात में घर में घुसकर जबरजस्ती करने का प्रयास करने लगा। इस घटना की शिकायत बरगवां थाने में की, लेकिन सरहंग पर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बरगवां थाना में पदस्थ एक एसआई ने कहा कि 5 हजार रूपये दो, तो एफआईआर करके गिरफ्तार करेंगे। पीड़िता ने एसआई की बात मान ली और 5 हजार रूपये दे दी। लेकिन जब रपट नही लिखी गई तो पीड़िता एसआई के यहां पहुंची और कहा कि रपट नही लिखे हैं और न ही उसे गिरफ्तार कि ये। एसआई के द्वारा कहा गया कि निमंत्रण खाने जा रहे हैं, लौट के आएंगे तो एफआईआर दर्ज करेंगे। लेकिन अब एसआई मुकर गया। जिससे पीड़िता परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुये एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

आलेख – श्रीकांत द्विवेदी – वरिष्ठ पत्रकार सिंगरौली

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार