|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

रेत चोरी करते तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ाए,कोयलखूथ में माड़ा पुलिस की कार्रवाई

सिंगरौली : माड़ा थाना पुलिस ने कोयलखूथ में अवैध रेत खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है। म्यार नदी क्षेत्र में छापा मारकर रेत चोरी करने वाले तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। वहीं पुलिस को देखकर तीनों ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। पकड़ी गई गाड़ियों को माड़ा थाना परिसर में जब्त कर खड़ा कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार माड़ा थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि कोयलखूथ गांव‌ के म्यार नदी से तीन ट्रैक्टर अबैध बालू लोड कर रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने तत्काल टीम गठित कर कोयलखूथ रवाना किया। जहां पुलिस को कोयलखूथ गांव के म्यार नदी में तीन ट्रैक्टर बालू लोड किये पाये गये।

वहीं पुलिस को आता देखकर व अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों ट्रैक्टर चालक वाहन को वही छोडकर फरार हो गये। पुलिस अज्ञात वाहन चालकों के ख़िलाफ़ बीएनएस तथा खान खनिज अधिनियम के अतर्गत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी।

थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची तो तीन ट्रैक्टर अवैध रेत लोड़ पाए गए। इन गाड़ियों को थाने में खड़ा कर, संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा,उप निरी खेलन सिंह करिहार, अनुराग मिश्रा, राहुल सिंह, अखिल साहू,संदीप सिंह लोधी, आकाश सिंह, अजय यादव, राजकुमार की भूमिका रही ।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार