आलेख – नवीन मिश्रा
सिंगरौली । आरएसएस को गद्दार कहने के मामले में जेल में पॉच दिनों तक बंद रहने के बाद गत दिवस जमानत मिली। जहां कल बीते दिन मंगलवार को पचौर जेल से रिहाई के बाद रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का एक वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों की पुष्टि विन्ध्य न्यूज़ नही करता है।
दरअसल म.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल ने पिछले सप्ताह आरएसएस को गद्दार कहा था। जहां आरएसएस एवं बजरंगदल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच रामशिरोमणि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस ने रामशिरोमणि को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। बीते दिन सोमवार को जिला न्यायालय से मंजूर हुआ और पचौर जेल से कल रिहाई हुई।
कांग्रेस नेता रिहाई पर कांग्रेसी व उनके समर्थकों ने जश्न मनाते हुये रैली का आयोजन किया। आरोप है कि इस रैली में अन्य नारों के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। जिसका वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी शिकायत पुलिस के यहां की गई है। पुलिस इस बात की जांच में लगी हुई है कि कहीं वीडियों इडिटिंग तो नही की गई है। पुलिस सभी एंगलों से जांच कर रही है।
इनका कहना
भाजपा के नेता शिवम शुक्ला के द्वारा वीडियों को इडिटिंग कर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। मैं उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाउंगा। रैली में संविधान जिंदाबाद के नारे लगाये गये हैं।
रामशिरोमणि शाहवाल, कांग्रेसी नेता, सिंगरौली
इनका कहना
रामशिरोमणि शाहवाल के जेल से रिहाई के बाद रैली में नारे लगाये गये हैं। ऐसा आरोप है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। हम इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वीडिया सही है या फेक है। वीडियों में कही इडिटिंग तो नही की गई है। रैली के दौरान पुलिस भी साथ में थी। मामले की जांच की जा रही है। पीएल परस्ते, सीएसपी, विंध्यनगर
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम