February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

कोतवाली में मारपीट की शिकायत बनी वसूली का जरिया, प्रभारी के नाम रिश्वत मांगने का आरोप 

सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र में एक मारपीट की घटना पुलिस के लिए वसूली का जरिया बन गई। माजन मोड़ में ज़मीनी विवाद के बीच हुए झगड़े में एक युवक की पिटाई हो गई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पर नामजद व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहां कोतवाली में पदस्थ एएसआई उमेश द्विवेदी और मुंशी सोहगिया पटेल ने मौके का फायदा उठाते हुए पीड़ित से कार्यवाही के नाम पर पांच हजार पांच रुपए बतौर रिश्वत ले लिए। रिश्वत की रकम कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के नाम से मांगा गया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से की है। 

मिली जानकारी के अनुसार माजन खुर्द निवासी नर्मदा प्रसाद शाह ने बैढन कोतवाली थाना के पुलिसकर्मियों पर पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि एक ज़मीनी विवाद के चलते दूसरे पक्ष में पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित अपनी फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन वहां उसे न्याय मिलने के बजाय निराशा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। नर्मदा प्रसाद शाह कोतवाली थाना प्रभारी के नाम शिकायत पत्र दिया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी मुंशी सुहागिया पटेल ने कार्रवाई के एवज में रिश्वत की मांग की, जहां न्याय के लिए पीड़ित ने मुंशी को 3000 रूपए पैसे दिए। वहीं पुलिस ने पीड़ित को दोबारा बयान देने के लिए बुलाया गया जहां एएसआई उमेश द्विवेदी ने 2500 रूपए लिया। वही उमेश द्विवेदी ने थाना प्रभारी के नाम पर 5000 की मांग की है। इस संबंध में जब कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह और सीएसपी पन्नू सिंह परस्ते से उनका पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

पैसे नहीं देने पर पीड़ित पर एफआईआर करने के आरोप

पीड़ित विवेक कुमार दुबे पिता तुलसीराम दुबे ग्राम पड़खुरी ने शिकायत किया कि पचौर कॉलेज से लौटते समय धतुरा में मोटरसाइकिल से जाते समय धतुरा के रहने वाले मुन्नीलाल उपाध्याय बीच सड़क पर रुकवा कर बिना कोई वजह के मां बहन की गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीट की। शिकायत की जांच एएसआई रजनीश उपाध्याय को दी गई लेकिन एएसआई ने पीड़ित को धमकी दी की दस हजार रिश्वत दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ ही मामला दर्ज कर दूंगा। एएसआई की धमकी से डर कर पीड़ित ने पांच हजार रिश्वत दे भी दिया। बाबजूद इसके एएसआई ने पीड़ित और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने एसपी मनीष खत्री से न्याय की गुहार लगाई थी। 

About The Author