February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

13 दिनों से FIR कराने भटक रही छेड़छाड़ की शिकार महिला, GM के खिलाफ नहीं दर्ज हुआ मामला

सिंगरौली : मध्य प्रदेश में भले ही एफआईआर आपके द्वार पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई लेकिन सिंगरौली जिले में महिलाओं को आज अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए दर-दर की आज भी ठोके खानी पड़ती हैं। ऐसा ही एक मामला नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देखने को मिला है। जहां खुटार निवासी एक महिला अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत दिखाने 13 दिन से एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही है।

किसी ने सच ही कहा है कि कानून गरीबों पर शासन करता है और अमीर कानून पर शासन करता है। यह लाइन इस मामले में सटीक बैठती है। आरोपित रंजीत सिंह सिंकक्ल कंपनी का जीएम हैं, लिहाजा उसका पीड़ित महिला के मुकाबले रसूख काफी ज्यादा हैं। संभवत यही वजह हो सकती है कि करीब 13 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित महिला की शिकायत के बाद भी मामला नहीं दर्ज हुआ। यदि यही शिकायत कोई आम आदमी के खिलाफ की गई होती तो पुलिस मामला दर्ज का विवेचन करती। लेकिन इस मामले में जहां महिला आम हैसियत रखती है तो वही आरोपित रंजीत सिंह रसूखदार आसामी हैं।

तेरह दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

चर्चा है कि रसूखदार व्यक्ति के खिलाफ शिकायत होती हैं तो प्रशासन सहित सरकार भी सारे नियम कानून को ताक पर रख काम करते हैं। और रईसजादों को बचाने वह सारे हथकंडे अपनाते हैं जो कानून अपराध है।महिला ने रंजीत सिंह के खिलाफ इसकी शिकायत एसपी सहित कलेक्टर से की है। लेकिन शिकायत किए हुए करीब तेरह दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक महिला की शिकायत नहीं दर्ज की गई।

महिला ने लगाए संगीन आरोप

खुटार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी से शिकायत किया है कि सिक्कल कम्पनी निगाही के जीएम रंजीत सिंह अपने मोबाइल नंबर 9009983599 से अकेले रूम में बुलाकर अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। महिला ने कहा कि रंजीत सिंह ने हाथ पकड़ते हुए कमरे के अंदर ले जाने कब प्रयास भी किया। लेकिन महिला ने हाथ छुड़ाते हुए बाहर रुकी रही। जहां गुस्से में आकर रंजीत महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

मेरे मन का करोगी तो मिल जाएंगी नौकरी

महिला ने कहा कि रंजीत सिंह ने कहा कि जब तक तुम मेरे मन मुताबिक काम नहीं करोगी तब तक नौकरी नहीं देंगे। तुम विधायक, कलेक्टर और एसपी से मेरी शिकायत कर सकती हो। तुमको जहां शिकायत करना है कर आओ। मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पाएगा।

शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा

पीड़ित ने अपने शिकायती पत्र में लिखा कि रंजीत ने गलत इशारा करते हुए हाथ पकड़ते हुए कमरे के अंदर ले जाने का प्रयास किया। मना करने पर नाराज हों गए। वहीं वह गाड़ी में बैठते हुए कहा कि ज्यादा शिकायत करोगी तो मैं तुम्हें जान से भी मरवा कर फेंकवा दूंगा। जीएम रंजीत सिंह के धमकी से महिला डरी हुई है। महिला ने कलेक्टर और एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की हैं।

नौकरी लेनी हो तो शाम को घर आओं

पीड़ित महिला का पति हरीश चन्द्र शर्मा पहले डीबीएल कम्पनी निगाही में काम करते थे। लेकिन बाद में डीबीएल कम्पनी के स्थान पर सिक्कल कम्पनी को काम मिल गया। जहां अन्य वर्करों को सिक्कल कम्पनी ने काम पर रख लिया, लेकिन पीड़िता पति को काम पर नही रखा। पति को नौकरी दिलाने के लिए महिला 6 महीने से भटक रही थी। पीड़िता एक दिन पति की नौकरी के साथ मां के साथ जीएम रंजीत सिंह के पास निगाही में मिलने पहुंची । उस समय रंजीत सिंह ने महिला से कहा की माँ को मत लाना, तुम अकेले शाम को मेरे कमरे में आकर मिलना, तब बताऊंगा।

About The Author