MP News : (Anisha) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) की 9 साल पुराने मामले में मुश्किलें (difficulties) बढ़ गई है, दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल कोर्ट ने धारा 500 के तहत आरोप तय किया। कोर्ट ने मानहानि (defamation) मामले में आरोप तय किए है। मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।
MP News : भोपाल की एक अदालत (the court) ने सात साल पुराने एक बयान में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर (File a lawsuit) किया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मानहानि का केस किया है. दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) ने धारा 500 के तहत आरोप तय किया था। मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी। बता दें कि दिसंबर 2022 में एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत केस दर्ज किया था.
दिग्विजय ने मीडिया के सामने वीडी शर्मा पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने वीडी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह ने वीडी शर्मा पर व्यापमं घोटाले का आरोप लगाया था. इस मामले में वीडी शर्मा ने कोर्ट को बताया कि दिग्विजय सिंह ने 4 जुलाई 2014 को मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि एबीवीपी के महासचिव रहे वीडी शर्मा ने आरएसएस और व्यापम के बीच मध्यस्थ का काम किया था. दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद वीडी शर्मा सांसद विधायक के विशेष कोर्ट पहुंचे. दिग्विजय सिंह इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं।
1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा के अधिवक्ता अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। व्यापम मामले में दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर वीडी शर्मा से किसी एजेंसी ने पूछताछ तक नहीं की. दिसंबर 2022 में एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत केस दर्ज किया था.
हाल ही में दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर साधा था निशाना
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कुछ दिन पहले उज्जैन आए थे। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हे महाकाल! एक और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों।