MP News: सिंगरौली । जिला पंचायत सिंगरौली की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना नागेंद्र प्रताप सिंह की हनक अब सिंगरौली ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगी। क्योंकि 1 फरवरी को गांधी भवन श्यामला हिल्स भोपाल में मध्य प्रदेश के जिला पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई थी।
इस बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्य प्रदेश का गठन किया गया।बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का गठन किया गया। संघ के गठन उपरांत सर्वसम्मत से अर्चना-नागेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का अध्यक्ष एवं मोहन सिंह जाट उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोपाल को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ मध्यप्रदेश का उपाध्यक्ष चुने गये।प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सिंगरौली के जिला पंचायत जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।MP News
इधर बता दें कि श्रीमती अर्चना नागेंद्र प्रताप सिंह जब से जिला पंचायत की उपाध्यक्ष चुनी गई है।तब से जिले के ग्रामीण अंचलों में लगातार इनका दौरा चल रहा है।श्रीमती सिंह सबसे ज्यादा शासकीय विद्यालयों पर रहा है। शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष के द्वारा विद्यालयों में औचक भ्रमण कर शिक्षकों पर लगाम कसने की कवायद की है। ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। इसके अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना नागेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा ग्रामीण अंचल मे स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार भी किया जाता है ताकि सिंगरौली जिले का चहुमुखी विकास किया जा सके। यही वजह है कि श्रीमती अर्चना नागेंद्र प्रताप सिंह को मध्य प्रदेश जिला पंचायत उपाध्यक्ष संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि अर्चना सिंह को उक्त जबावदेही मिलने पर चितरंगी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के आम नागरिकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों ने बधाई प्रेषित कर रहे हैं।MP News
यह भी पढ़ें – Affair : करोड़पति घर की बहू ने 20 साल छोटे भतीजे के साथ बनाए संबंध, बताई पूरी कहानी अब परेशान
यह भी पढ़ें – Sukesh जैकलिन से प्यार और नोरा के साथ करता था अय्याशी! सिर्फ एक रात की इतनी चुकाई कीमत ?
यह भी पढ़ें – Budget 2023: महिलाओं को बड़ी सौगात,किसानों को मिलेगा कर्ज, 66% बढ़ी PM आवास योजना, पढ़ें बजट
share