February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

MP बोर्ड की टापर बनी सिंगरौली की प्रज्ञा, बिना कोचिंग के लाया 500 में 500 अंक, UPSC के लिए कहीं यह बात

MP board exam 2025 सिंगरौली : जिले की ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल निवास की छात्रा प्रज्ञा जयसवाल ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। छात्र ने 500 पूर्णांक में 500 नंबर लाकर सिंगरौली का नाम रोशन कर दिया। जबकि इसी स्कूल के ही छात्र अनुराग कुमार साहू का 11वां स्थान है। छात्र-छात्राओं इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है।

बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर निवास गांव में संचालित ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा प्रज्ञा जयसवाल पिता विनय कुमार जायसवाल ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। जबकि इसी स्कूल के एक छात्र अनुराग कुमार साहू पिता सुरेश कुमार साहू का 3 वां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। प्रज्ञा जयसवाल 500 पूर्णांक में 500 नंबर मिले है, जबकि अनुराग कुमार साहू को 496 नंबर प्राप्त हुए हैं। MP

प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा सहयोग मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने भी पढ़ाई के साथ साथ लगातार उनका उत्साहवर्धन किया। प्रज्ञा का एक छोटा भाई प्रभात जायसवाल है, जो सैनिक स्कूल रीवा में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि बिना कोई कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल की है। MP

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए प्रज्ञा ने बताया कि वह सिविल सर्विस में जाना चाहती है आगे यूपीएससी की तैयारी करेगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। टॉपर प्रज्ञा जयसवाल ने अपने सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित अपने माता-पिता को दिया है।

About The Author