|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप

MP Board Class 10th Result 2025 Live Link News in Hindi: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. सिंगरौली जिले की ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल निवास की छात्रा प्रज्ञा जयसवाल ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। जबकि इसी स्कूल के ही छात्र अनुराग कुमार साहू का 11वां स्थान है। छात्र-छात्राओं इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है।

बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर निवास गांव में संचालित ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा प्रज्ञा जयसवाल पिता विनय कुमार जायसवाल ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। जबकि इसी स्कूल के एक छात्र अनुराग कुमार साहू पिता सुरेश कुमार साहू 11 वां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। प्रज्ञा जयसवाल 500 पूर्णांक में 500 नंबर मिले है, जबकि अनुराग कुमार साहू को 496 नंबर प्राप्त हुए हैं। MP

छात्रों के इस उपलब्धि को स्कूल संचालक ने स्कूल स्टाफ की शिक्षण शैली और छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत के साथ घर के पढ़ाई वाले माहौल को माना है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

बच्चों की उपलब्धि पर माता-पिता के साथ स्कूल संचालक ने सिंगरौली जिले को पूरे मध्य प्रदेश को गौरवांवित किया हैं। वही दोनों छात्र-छात्राओं को लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। MP

प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा सहयोग मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने भी पढ़ाई के साथ साथ लगातार उनका उत्साहवर्धन किया। प्रज्ञा का एक छोटा भाई प्रभात जायसवाल है, जो सैनिक स्कूल रीवा में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है।

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए प्रज्ञा ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। टॉपर प्रज्ञा जयसवाल ने अपने सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित अपने माता-पिता को दिया है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार