February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Sand Mafiya : पुलिस हमारे जेब में है और मीडिया टारगेट में, रेत माफियाओं ने मीडिया कर्मी को दी धमकी

Ret Mafiya : रोक के बावजूद रिहंद नदी से रेत का अवैध खनन जारी, एसपी साहब ध्यान दें 

photo by me

Sand Mafiya सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रिहंद नदी से रेत खनन में प्रतिबंध के बाद भी अवैध कारोबार में तेजी आई है। वस्तु स्थिति का पता लगाने जब मौके पर पहुंचे। उस वक्त रेत माफिया की दबंगई और दबदबा देख कर मीडिया कर्मी भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं गुर्गे बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर मीडिया कर्मियों को रोकते हुए मोबाइल नहीं निकालने की धमकी दी। साथ ही कहा कि जो भी फोटो और वीडियो बनाई हो अभी डिलीट करो, वरना ठीक नहीं होगा, दबंग गुर्गे धमकाते हुए कहा कि दोबारा यहां नहीं दिखना नहीं वापस नहीं जा पाओगे। पुलिस हमारे जेब में है और मीडिया टारगेट में। रेट कारोबारी के हौसले देखकर कहा जा सकता है कि अवैध कारोबार पुलिस के छत्रछाया में ही हो रहा है।

बता दें कि रिहंद नदी में रेत खनन में प्रतिबंध के बाद भी रेत माफिया खुले आम बिना नंबर ट्रैक्टर में रेत खनन और परिवहन कर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। रेत प्रतिबंधित नदी से रेत खनन की शिकायत मिलने पर मीडिया कर्मी जब हकीकत जानने बलियरी पहुंचे और अवैध रेत खनन का वीडियो और फोटो बनाने लगे। उस दौरान रैकी कर रहे रेत कारोबारियों के गुर्गे मीडिया कर्मियों को घेर कर फोटो और वीडियो डिलीट करने का भी दबाव बनाने लगे। रेत माफियाओं ने बीच रास्ते में ट्रैक्टर रोककर मीडिया कर्मियों का रास्ता भी रोक दिया। Sand Mafiya

रेत माफियाओं ने मीडिया कर्मियों को धमकाते हुए कहा कि बिना पुलिस के सहयोग से यह कारोबार नहीं होता है मारपीट भी देंगे तो भी पुलिस हमारा ही साथ देगी। दोबारा यहां दिखोगें तो वापस नहीं जा पाओगे। लेकिन इस घटना के बाद यह साबित हो गया कि रेत का अवैध कारोबार पुलिस के संरक्षण में ही हो रहा है। नए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के आने के बाद उम्मीद थी की रेत के अवैध कारोबार में अंकुश लगाएंगे लेकिन हालात तो यह है कि यह रेत का अवैध कारोबार तीन चार गुना रफ्तार से चल रहा है। Sand Mafiya

छापा के पहले तक पहुंच जाती है खबर 
चर्चा है कि रेत माफियाओं का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि खनिज विभाग जब भी छापा मार कार्यवाही करता है उसके पहले वहां रेत का अवैध कारोबार बंद हो जाता है। सूत्र बताते हैं कि रेत माफिया और पुलिस की जुगलबंदी के सामने सारे तंत्र बौने साबित हो रहे हैं। रेत के अवैध कारोबार में छापा पड़ने की खबर रेत माफियाओं तक कौन पहुंचा रहा यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। Sand Mafiya

About The Author