February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Singrauli News : शहर के दोनों ट्रैफिक सिग्नल बंद, पुराने ढर्रे पर आई यातायात व्यवस्था

Oplus_131072

Singrauli News सिंगरौली : बैढ़न मुख्यालय में पुराना यातायात तिराहा और इंदिरा चौक पर पर लगा ट्रैफिक सिग्नल फिर बंद हो गया। इसके कारण सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले इन दिनों चौराहों की यातायात व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गया है। यहां पर हैवी ट्रैफिक के दौरान ट्रैफिक जवान भी खुद को असहाय पाते हैं। जिम्मेदार नगर निगम अधिकारी व्यवस्था सुधारने के संबंध में भी सही जवाब नहीं दे पाते हैं।

यातायात के दबाव को देखते हुए इंदिरा चौक और पुराना यात्रा चौराहे  पर प्रयोग के तौर पर सिग्नल की व्यवस्था शुरू की गई थी। लेकिन इंदिरा चौक में लगा सिग्नल करीब 8 महीना से खराब है। चारों तरफ से आवाजाही के चलते वाहन चालकों सहित राहगीरों को सड़क पार करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं यातायात चौराहे पर लगा सिग्नल बस स्टैंड के पास होने के साथ यह बाजार में जाने का प्रमुख मार्ग भी है। जिसके कारण यहां सुबह 10 बजे और शाम को यातायात दबाव चरम पर पहुंच जाता है। सिग्नल के चालू रहने पर लोगों को चौराहा पार करने में सुविधा होती थी। तीन दिनो से सिग्नल बंद है। इसके कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

तीनो तरफ से आवाजाही करने वाले लोग एक साथ निकल रहे है, इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि चौराहे पर यातायात सिग्नल शुरू करने का यह उद्देश्य था कि लोग उसका पालन करे और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आए। कुछ दिन विभाग ने भी सख्ती नहीं की लेकिन अब इसका पालन कराने के लिए उन्होंने कार्रवाई भी शुरू कर दी। लेकिन अब ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से ट्रैफिक पुलिस भी यातायात व्यवस्था बनाने में खुद को असहाय महसूस कर रही है।

यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह का कहना है कि इंदिरा चौक में लगा ट्रैफिक सिग्नल तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इसे ठीक करने के लिए नगर निगम से पत्राचार किया गया है उनके द्वारा ही इसका मेंटेनेंस कराया जाना है। जबकि पुराना यातायात चौराहे पर लगा सिग्नल संभवतः बारिश के चलते मौसम सही नहीं होने से सोलर काम नहीं कर रहा। मौसम ठीक होने के बाद ही पता लगेगा कि ट्रैफिक सिग्नल में क्या समस्या है. ट्रैफिक सिग्नल खराब होने के संबंध में जब नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

About The Author