Singrauli news : सिंगरौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांगे्रस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी (State Secretary Amit Dwivedi) के आयोजकत्व में चाचा नेहरु पार्क बैढऩ (Chacha Nehru Park Baidhan) में 50 पेड़ लगाए गए (50 trees planted) । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस पर आम जनमानस को जागरुकता का संदेश दिया गया।
Singrauli news : इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष रामअशोक शर्मा ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पर्यावरण को लेकर लोगो को जागरुक किया जा सके। इसके साथ ही इस दिन जगह-जगह पेड़ लगाएं जा सके। इस अवसर पर रेनू शाह ने कहा कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस यह एक ऐसा दिन है जो हमें यह संदेश देता है कि पर्यावरण संतुलित रखने के लिए पेड़ पौधों की हमारे जीवन में कितनी आवश्यकता है। प्रकृति बिना मानव का जीवन अधूरा है। इसी तरह रामशिरोमणि शाहवाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस एक दिन नही बल्कि हमे अपने जीवन में हमेशा यह संकल्प लेने की जरुरत है कि जब भी समय मिले अपने आसपास पेड़ पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण संतुलित रहेगा तो मानव कुशहाल रहेगा।
वहीं कांगे्रस प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नही है। ऐसे में यह बेहद जरुरी है कि हम पेड़ पौधों जंगलों नदियों झीलों भूमि पहाड़ सबके महत्व को समझे।पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूका अध्यक्ष सूर्या द्विवेदी,अशोक शाह,रामनिवास तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकसूद रजा,अनिल बैस,जेपी शुक्ला, अखिलेश पाण्डेय,दयानिधि दुबे,मनोज शाह,नीलम जायसवाल,बृजेन्द्र शर्मा, उग्रसेन शर्मा,विद्यापति शाह, बाबूलाल शर्मा,रामा पनिका,राजेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।