Singrauli news सिंगरौली 6 मार्च। जिले के 1500 आंगनबाड़ियों के लिए चम्मच,कर्छुल, जग खरीदी में अनियमित के आप से घिरे महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। राजेश राम गुप्ता कि शिकायत भोपाल से दिल्ली तक की गई थी। जहां ईओडब्ल्यू की टीम भी महिला बाल विकास विभाग पहुंचे थे और कई जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गए थे। हालांकि उसे वक्त महिला बाल विकास अधिकारी नहीं मिले थे। ऐसे में चर्चा थी कि बर्तन खरीदी में घोटाला हुआ है। और उन पर गाज गिरना तय है।
बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राम गुप्ता को आज निलंबित कर दिया गया है। उपसचिव मध्य प्रदेश शासन महिला में बाल विकास विभाग भोपाल ने आज देर शाम सिंगरौली में पदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग राजेश राम गुप्ता के निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन के कारण का उल्लेख नहीं है । उन्हें जबलपुर महिला बाल विकास विभाग के ऑफिस अटैच किया गया है।
इन बर्तनों की हुई थी खरीदी
आंगनबाड़ियों के लिए 810 रुपए में चम्मच खरीदी गई थी। ऐसी 46,500 चम्मच का मूल्य 3.76 करोड़ था। सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपये दिखाई गई थी। 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख मेइओन खरीदी गई थी। एक जग की कीमत 1247 रुपए थी। 3100 जग खात्रीदने के लिए 38 लाख रुपए खर्च किये गए।
सिंगरौली में आंगनबाड़ी केंद्रों के बर्तन खरीदी में हुए इस घोटाले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बड़ा सवाल यह था कि, जिस आंगनबाड़ी में बच्चों को लाइट और साफ – सफाई की व्यवस्था भी नहीं होती वहां बर्तन की खरीद पर करोड़ों रुपए खर्च हुए।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम