|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

NH -39 को बनाने 13 साल से मिल रही पर तारीख, नितिन गडकरी ने भी किताब लिखने की कही थीं बात, सांसद प्रगति देख पकड़ लिया….

सिंगरौली 4 मार्च। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 निर्माणाधीन सड़क को पूर्ण करने के लिए तारीख पर तारीख एमपीआरडीसी के अधिकारियों के द्वारा दी जा रही है। यह वही सड़क है जिसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क नहीं बन पाने की वजह से खेद व्यक्त करते हुए कहा था कि इस सड़क पर तो एक किताब लिखी जा सकती है। इस सड़क को बनते हुए करीब 13 साल का समय बीत चुका है लेकिन अभी भी यह संशय है कि यह रोड कब तक बन पाएगी।

हालांकि मंगलवार को सांसद राजेश मिश्रा ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय पर सड़क को पूर्ण करें। इस दौरान एसडीएम चितरंगी मौजूद रहे। सीधी-सिंगरौली एनएच-39 के निर्माण की नींव वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रखी थी। उस दौरान लगा कि बरसों से सीधी-सिंगरौली वासियों की लंबित मांग और खस्ताहाल सड़क से निजात मिल जाएगी। लेकिन यह सपना हकीकत में तब्दील नहीं हो पाया।

बता दें कि 12 वर्ष का समय बीत चुका है और 13वां वर्ष प्रगति पर है। अभी तक शत-प्रतिशत एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने एनएच-39 का निर्माण कार्य पूर्ण नही कर पाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य जिस तरीके से चल रहा है। ऐसे में यही लग रहा है कि अभी काफी समय निर्माण कार्य पूर्ण होने में लगेंगे।

बताया जाता है कि एमपीआरडीसी के अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्य में जमकर हीला-हवाली बरती जा रही है। यही वजह है कि 13 वर्ष उदासीनता के वजह से बीत गए हैं। इतना जरूर है कि जब कोई जनप्रतिनिधि निरीक्षण करने के लिए निकलते हैं तो एमपीआरडीसी के अलावा जिले के आलाधिकारी साथ में फोटो खिंचवाते हुए यह साबित करते हैं कि विभाग एनएच-39 के निर्माण के लिए सक्रिय हैं जनप्रतिनिधियों के सामने सिर्फ कोरम पूर्ति के लिए एमपीआरडीसी के अधिकारी तारीख देते हैं और जो तारीख देते हैं उस तारीख पर इनका निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पता है।

यही वजह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए तारीख पर तारीख लगातार दी जा रही है। आज तक पुल-पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पाया है। यह दुर्भाग्य है की सीधी-सिंगरौली की जनता के साथ कही ना कही जिम्मेदारों के द्वारा छलावा किया जा रहा है। अगर जिम्मेदार कंपनी पर दरिया दिली ना दिखाएं तो यही काम समय से पूर्ण हो सकता था। लेकिन कहीं ना कहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आज तक शत-प्रतिशत राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।

सांसद ने किया निरीक्षण, पूर्ण करें कार्य
सीधी-सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 के गोपद पुल से लेकर झोखो, नौआ नाला, कर्थुआ, महान नदी के किनारे, जियावन, सजहर घाटी, झुरही नाला, बरगवां तक का निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को समय अवधि के साथ-साथ कर गुणवत्ता पर जोर देने की बात कही है। एमपीआरडीसी के अधिकारियों को कई बार गुणवत्ता में सुधार करने की बात जनप्रतिनिधियों के द्वारा कही गई है। साथ ही समयावधि भी मांगी गई। लेकिन तारीख के अलावा एमपीआरडीसी के अधिकारी जनप्रतिनिधियों को कुछ नही दे पा रहे हैं।

गुणवत्ता पर खड़े हो रहे सवाल
सालो से हो रहे सड़क निर्माण में जहां एक तरह लेट लतीफी परेशानी का सबब है तो वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण गुणवत्ता की अनदेखी भी जमकर की जा रही है। सड़क एक तरफ जहां बन रही है तो वहीं दूसरी तरफ उखड़ने लगी है। यहां तक कि कर्थुआ नौआ नाला के पास सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिनमें लिपा पोती की जा रही है। कई जगह सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है और कई जगह होल हो गई है। वही कई ऐसे पुलिया है जिन पर अभी तक काम ही नही शुरू हो पाया।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार