Singrauli News सिंगरौली।अगर किसी डॉक्टर के पास आप इलाज कराने जा रहे हैं तो उसके बारे में पता कर लें। कहीं ऐसा न हो कि जिससे आप इलाज कराने गए हैं। वह डॉक्टर आपको ठीक करने बजाय आपको और ज्यादा बीमार कर दे क्योंकि इस समय बहुत सारे डॉक्टर बीएचएमएस की पढ़ाई कर एलोपैथिक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण के साथ इलाज कर रहे हैं। इसका पता तब चला जब बीएचएमएस डिग्री होल्डर के पास दर्द का इलाज कराने गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई या बाद में यह जांच का विषय है।
मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीत कुमार के पास से एलोपैथिक दवाइयां और मेडिकल किट बरामद हुई है। आरोपी लंबे समय से चितरंगी इलाके के ग्रामीण आदिवासियों का इलाज कर रहा था। आरोपी अजीत कुमार ने कल बताया था कि उसके पास बीएचएमएस यानी बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी की मेडिकल डिग्री हैं। Singrauli News
वहीं मृतक के भाई अनिल कुमार यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि मनोज यादव इलाज के लिए अजीत कुमार के पास गए थे। खून की जांच के बाद मरीज को चक्कर आने लगे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि 20 मार्च को गलत इलाज से एक मरीज मनोज यादव की मौत हो गई। Singrauli news
पुलिस ने जांच के दौरान अजीत कुमार के क्लिनिक पर छापा मारा। वहां से एलोपैथिक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आयुर्वेद विज्ञान परिषद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। Singrauli news
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम