Singrauli news : सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी (Amit Dwivedi) के द्वारा सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोभा व बरहपान (Gobha and Barhpan) बाजार में नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) के पंजीयन के दौरान ढेड सैकड़ा के करीब महिलाओं का पंजीयन कराया गया।
Singrauli news : पंजीयन के उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है मध्य प्रदेश की ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है कि कर्ज के तले दवा जा रहा है। यही वजह है कि रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं में भारी बढ़ोतरी भाजपा सरकार में हो रही है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को मध्यप्रदेश से हटाना जरूरी हो गया है। हम सब संकल्प लें कि मध्यप्रदेश में इस बार कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। और मध्य प्रदेश को कर्ज से मुक्त कराएंगे।
स्टेट कोऑर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग लखन लाल साह मैं आम जनता और मौजूद नारी शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन लिया है कि जो वादा मध्य प्रदेश की जनता से कर रहे हैं उसे हर हाल में पूरा करेंगे। नारी सम्मान को झुकने नहीं देंगे। नारी सम्मान का जो फार्म भरवाया जा रहा है और जो वादा किया गया है वह पूरा करने का संकल्प कांग्रेस ने लिया है। वही सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्यापति साह ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को जीत दिलाये। आप सभी का साथ मिलेगा तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मध्य प्रदेश को विकास की प्रगति के पथ पर ले जाने का लक्ष्य कांग्रेस ने लिया है। इस दौरान चक्रवर्ती जयसवाल, राजेंद्र सिंह, उमेश कुमार, प्रेम सागर जयसवाल सहित सैकड़ों की तादाद में महिलाएं और ग्रामीण जन मौजूद रहे।
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट