Singrauli News: खुटार में कांग्रेस का चला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान,घर-घर तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संदेश को बताने के अलावा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 8 पन्नों का आरोप पत्र जनता के सामने परखना है ताकि देश प्रदेश व जिले की जनता भाजपा को अच्छी तरह से समझ सके।
Singrauli News:सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आयोजन खुटार में किया गया । इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में व ब्लॉक अध्यक्ष खुटार रामदयाल शाह के विशिष्ट अतिथि मैं राहुल गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का काम किया गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार ने किया।
Singrauli News:इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है। ताकि जनता कांग्रेस की नीतियों को अच्छी तरीके से समझ सके। वही श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि अभियान के दौरान घर-घर तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संदेश को बताने के अलावा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 8 पन्नों का आरोप पत्र जनता के सामने परखना है ताकि देश प्रदेश व जिले की जनता भाजपा को अच्छी तरह से समझ सके।
वही जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बालमुकुंद सिंह परिहार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह अभियान पहले चरण में गांव और ब्लॉक स्तर पर चलेगा। इसके बाद जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा राहुल गांधी के संदेश को हर गांव हर घर तक पहुंचाने का उद्देश है। वही इस अवसर पर खुटार ब्लॉक के अध्यक्ष रामदयाल शाह ने भी भाजपा के क्रियाकलापों को लेकर आम जनता को संबोधित करते हुए बताया।
इसके पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से आम जनता को भाजपा की चार्ज सीट बांटी गई। इस अवसर पर बालेंद्र वर्मा,हनुमान जयसवाल, मनोज साह, आशुतोष साह, राम जी प्रजापति, संजय साह, महेश शाह,दया राम साह, अजीब उद्दीन अंसारी,रमेश सोनी, प्रदीप साह, धर्मजीत साह सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।