Singrauli News : सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा देवसर का कार्यकर्ता सम्मेलन कृषि उपज खरीदी
केंद्र हर ग्राम पंचायत जरहा मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की । विशिष्ट अतिथि की दीर्घा मे क्षेत्रीय विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निवास शाह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रमापति जायसवाल एवं विधानसभा संयोजक ज्ञान प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। सर्व प्रथम मुख वक्ता के रूप मे पधारे वन विकास निगम के उपाध्यक्ष ने भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया फिर फूल मालाओं से समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अभिवादनस्वीकार किया।
Singrauli News : अपने स्वागत उद्बोधन मे क्षेत्रीय विधायक सुभाष वर्मा ने समस्त अतथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तत्पश्चात अपनी बात कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। विधायक ने कहा कि जिस भरोसे के साथ भाजपा ने मुझे आपकी सेवा का अवसर दिया है मैने उस भरोसे पर कायम रहने का पूरा प्रयास किया है। केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं से क्षेत्र मे कोई अछूता नहीं रहा है। हर योजना को मैने धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। हमारी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को देखकर योजनायें बनाती हैं और उसको साकार करती है। संबल योजना, आयुष्मान योजना, गरीब कल्याण योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना इसके कुछ उदाहरण हैं। विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को आवश्यकतानुसार नगर परिषद हमने बनाया सरई और बरगवां इसके उदाहरण हैं।
बरगवां औरको तहसील बनवाया, सीयमराइज स्कूल दिलवाया अभी माड़ा , रजमिलान एवं सरई को भी दिलवाउंगा। स्टेडियम दिलवाया, सड़को का जाल बिछाया, 18 खरीदी केंद्र बनवाये, खुटार रजमिलान,माड़ा सरई मे बडे़ बडे़ सामुदायिक भवन बनाये जायेंगे। रेलवे ओवर ब्रिज भी हमारे सरकार की देन है। विकास के अनेकों काम अभी प्रतीक्षा में हैं उन्हें भी पूरा कराया जायेगा।
जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने अपने वक्तव्य मे कहा कि आज हम कार्यकर्ता सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं, हजारों कार्यकर्ता आज यहां सभा मे उपस्थित हैं एक समय ऐसा था कि हमारे पास कार्यकर्ता नहीं होते थे, कांग्रेस के शासन काल मे कार्यकर्ता भयभीत रहता था, पार्टी का झंडा लगाने पर कांग्रेसी प्रताड़ित किया करते थे। Singrauli News :
आज समय कुछ और है , हम आज विश्व के सबसे बडे राजनैतिक दल हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता सत्येन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि आज हम जिस स्थिति मे हैं वो आपके वोट की ताकत है। आपके परिश्रम ने ही भाजपा को इस स्थिति तक पहुंचाया है। अंत्योदय की जिस कल्पना से हम चले थे यदि आज वो साकार हुई है तो यह आपकी बदौलत हुई है। एकात्म मानववाद के सिद्धांत का परिणाम है कि हमारी संस्था का उद्देश्य ही दरिद्र नारायण की सेवा है। आज से 20 वर्ष पूर्व स्थिति इसके उलट थी डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं डाक्टर भीम राव अंबेडकर के समता, ममता और समरसता के सिद्धांतों पर जरा भी अमल नहीं था। शोषण और दोहरी नीतयों के विरोध मे ही डाक्टर अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कांग्रेस को छोड़ा था और समाज के शोषित और वंचितों की लडा़ई के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया था। जब भाजपा की सरकार बनी तब पहली बार संसद मे अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित हुई, महू मे उनका स्मारक बना।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया तथा आभार व्यक्त करने का काम खुटार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता लाल शाह, राजेंद्र पांडेय, अरूण देव पांडेय, नरेश शाह, अशोक तिवारी, विस्तारक हेमंत पांडे, जिला मंत्री विनोद चौबे, मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, तथा समस्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, बूथ समितियों के सदस्य तथा शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। Singrauli News :
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट