Sinsrauli News : सिंगरौली Desk Report: युवक कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा है कि नगर निगम के अधिकारियों ने चापलूसी के चक्कर में कलेक्ट्रेट के सामने वाटिका का नाम शिव वाटिका रखकर शिवराज सिंह की फोटो लगाकर वाहवाही लूट रहे है। शिवराज सिंह का नाम नहीं हटा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Sinsrauli News : भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अधिकारी भी इतने चापलूस हो चुके हैं जिसका जीता जागता उदाहरण यदि देखना हो तो कलेक्ट्रेट के सामने बने हुए गार्डन में देखा जा सकता है। जहां पर उक्त वाटिका में शिवराज सिंह की फोटो लगाकर के उक्त वाटिका का नाम शिव वाटिका दिया गया है जो कि वैधानिक रूप से गलत है इस तरीके से किसी भी गार्डन में किसी व्यक्ति विशेष का कब्जा नहीं दिखाया जा सकता। कुंवर अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह , उमा भारती, बाबूलाल गौर , कमलनाथ भी मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं लेकिन इन लोगों ने कभी इस तरह की वाटिका का निर्माण अपने नाम नहीं कराया। यदि कराया होता तो मध्यप्रदेश में सारी वाटिका कांग्रेस के मुख्यमंत्री के नाम होती। ऐसा करना वैधानिक नजर नहीं आता बल्कि आयुक्त नगर निगम और भाजपा के नेताओं की चापलूसी को दर्शाता है। यदि वाटिका का नाम करण करना ही था सिंगरौली जिले में पंडित श्याम कार्तिक जैसे महापुरुष एवं स्वर्गीय राम चरित्र जैसे महापुरुषों ने भी सिंगरौली की धरा पर जन्म लिया है। यदि इन 2 महापुरुषों के नाम से उक्त वाटिका का नामकरण होता तो सिंगरौली जिले की शोभा बढ़ती, लेकिन चापलूसी को अपनी चापलूसी शिवराज सिंह के समक्ष प्रस्तुत करनी है वाटिका का नामकरण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. Sinsrauli News