उमरिया – भोपाल में धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर वाटर कैनन से किये गए प्रहार के विरोध में युवा कांग्रेस ने उमरिया जिला मुख्यालय में प्रदेश के गृह मंत्री का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन। वहीं प्रदेश सरकार से मांग किये कि यदि भाजपा का यही बर्बरता पूर्ण रवैया रहेगा तो युवा कांग्रेस और कांग्रेस उग्र प्रदर्शन कर जबाब देगी।
उमरिया जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में युवा कांग्रेस ने कल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर भोपाल में धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन से पानी मारने के विरोध में प्रदेश के गृह मंत्री का पुतला दहन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस तरह से शासकीय जमीन का बंदरबांट कर रही है और औद्योगिक क्षेत्र में 1 रुपये में आर एस एस को दिया है जिसके विरोध में दिग्विजय सिंह जी ने विरोध प्रदर्शन कर मांग किया कि इसको निरस्त किया जाय। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी से और अधिकारियों से बात करना चाहा तो उनको कहा गया कि कोई भी उपलब्ध नहीं है, ऐसी स्थिति में उन्होंने प्रदर्शन किया तो सरकार के इशारे पर पुलिस ने पानी की बौछार कर बर्बरता पूर्ण कार्यवाई की उसी के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर धरना दिया और प्रदेश के गृह मंत्री जी का पुतला दहन कर यह मांग किया कि यदि कांग्रेस के ऊपर इसी तरह बर्बरता पूर्ण कार्यवाई हुई तो युवा कांग्रेस और कांग्रेस उग्र प्रदर्शन कर मुंहतोड़ जवाब देगी।