इंदौर। अमूमन लड़कियों को एक बार लड़का जब पसंद आ जाता है उसकी हर बात पर आंख बंद कर विश्वास करने लगती हैं। कई बार यह अंधविश्वास इस कदर हो जाता है कि संकेत मिलने के बाद भी लड़की अपराध की साजिश की शिकार हो जाती है कुछ ऐसा ही दिखा इंदौर के द्वारका थाना क्षेत्र में जहां एक गर्भवती महिला ने युवक पर अपना धर्म छुपा कर शादी करने की एफ आई आर दर्ज कराई है । पीड़ित महिला ने बताया कि गर्भवती हो जाने के बाद पता चला कि उसका पति गब्बर नहीं मुस्तफा है। जिसके बाद पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके साथ लव जिहाद की वारदात हुई है इस बात की जानकारी युवती को तब लगी जब वह गर्भवती हो गई। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जब वह अस्पताल पहुंची तो वहां उससे उसके पति का आईडी प्रूफ मांगा गया। तब लड़की को पता चला कि उसका पति गब्बर नहीं मुस्तफा है। बाद में युवती को पता लगा कि रूबी नाम की जिस महिला ने उसे मिलवाया था, उसका नाम भी फातिमा है।
द्वारका थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया, 28 साल की युवती से रूबी नामक महिला की मुलाकात ब्यूटी पार्लर में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बाद रूबी ने युवती को जन्मदिन पार्टी में बुलाया। इस दौरान उसने एक जिम ट्रेनर से मुलाकात कराई और उसका नाम गब्बर बताया गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और फिर लड़के ने उसे प्रपोज कर दिया। लड़की ने बिना किसी थर्ड पार्टी से कंफर्म किए, उन सभी बातों पर विश्वास कर दिया जो गब्बर ने कही थी। लव मैरिज के बाद लड़की गर्भवती हो गई।
बता देगी लव जिहाद का शिकार हो जाने के बाद पीड़ित लड़की ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी। बड़ी संख्या में शनिवार देर रात थाने पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे। उन्होंने मुस्तफा पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रूबी नाम की महिला को भी आरोपी बनाने की मांग की है। अब पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है पुलिस का मानना है कि आरोपित महिला के पकड़े जाने के बाद अब तक कितने लड़कियों को धोखे से विवाह कराया गया है इसका भी पता लगाने का प्रयास करेगी।
1 Comment
Good info. Lucky me I reach on your website by accident, I bookmarked it.