Fack notes : सिंगरौली 4 अप्रैल। जियावान पुलिस ने नकली नोटों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 500-500 के 15 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं. साथ ही नकली नोटों को चलाने का प्रयास कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सरगना फरार हो गया है। दरअसल देवसर बाजार में व्यापारियों को झासा देकर महिला नकली नोट चलाने की फिराक में थी। व्यापारी को नकली नोट की जानकारी लगी तो उसने पुलिस को सूचना दे दी जहां जीवन पुलिस ने शातिर महिला को हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से 5-5 सौ के पन्द्रह हजार नकली नोट बरामद किया है। पुलिस ने महिला सहित उसके प्रेमी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
जियावन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवसर नगर के कुछ व्यापारियों को एक महिला के हाव भाव एवं खरीदारी को लेकर शक हुआ। इसकी जानकारी जियावन पुलिस को दी गई। जहां जियावन पुलिस ने मौके से पहुंच महिला को अपने कब्जे में लेते हुये पूछतांछ करते हुये 5-5 सो रूपये के पन्द्रह हजार नकली नोट बरामद कर लिया। पुलिस ने हिरासत के दौरान महिला सुषमा कोरी निवासी पडऱा सीधी उम्र करीब 26 वर्ष ने पुलिस के समक्ष नकली नोट के कारोबारों का चिठ्ठा खोली है। Fack notes
पुलिस के अनुसार महिला का प्रेमी कलकत्ता का है और वह फरार हो गया है। आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर सूत्र बता रहें हैं कि कल महिला ने कई 5-5 सौ के नोटो को देवसर बाजार में खपा भी चुकी है। इसके पहले आरोपी महिला एवं उसके प्रेमी ने किन-किन नगर-कस्बों में नकली नोट खपाई है। विवेचना के बाद ही खुलासा हो पायेगा। Fack notes
बता दे की सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता जिले की कमान संभालते ही अवैध कारोबारी और नशा के कारोबारी के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है अब उन्होंने फेक करेंसी प्रचलन में लाने वाले गिरोह पर भी पैनी नजर रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला नकली नोटों को मार्केट में चलाने के नाम पर लोगों से ठगी करती थी। महिलाओं को गिरोह में शामिल करने की वजह है यह भी है कि अमूमन लोग महिलाओं पर विश्वास कर लेते हैं इसीलिए गिरोह में आरोपियों ने महिला को रखा था। और वह मार्केट में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर नकली नोटों से आसानी से खरीदी कर लेती थी। Fack notes