kiss controversy : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लोकसभा को संबोधित करते समय फ्लाइंग किस करने का आरोप लगा है. अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है. स्वाति मालीवाल ने एक विवाद को महिला पहलवान के यौन उत्पीड़न से जोड़कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखा हमला बोला है.
बेटियों का यौन उत्पीड़न किया उससे गुस्सा क्यों नहीं – स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस के आरोप को बीजेपी सांसद और निवर्तमान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से जोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा. गुरुवार को एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”हवा में फेंके गए एक कथित फ्लाइंग किस के कारण इतनी आग लग गई. बृजभूषण शरण सिंह नाम का एक व्यक्ति 2 पंक्ति पीछे बैठा है। जिसने ओलंपियन पहलवानों को अपने कमरे में बुलाया और छाती पर हाथ, कमर पर हाथ रखकर उनका यौन उत्पीड़न किया। उसने जो किया उससे आप नाराज़ क्यों नहीं हैं? kiss controversy :
हवा में फेंकी हुई एक कथित flying kiss से इतनी आग लग गई। 2 row पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ है। जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाके छाती पे हाथ रखा, कमर पे हाथ रखा और यौन शोषण किया। उसके करे हुए पे ग़ुस्सा क्यों नहीं आता?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 9, 2023
चन्दन शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने इस तरह की दी प्रतिक्रिया
चाची आप किस प्रकार की महिला हो कि एक महिला के ऊपर इस प्रकार से अभद्रपूर्ण तरीके से इशारा किया गया पर आप विरोध करने की बजाय उस महिला का विरोध कर रही है जो कि पीड़ित है? तो शर्म आती है ऐसे सोच पर जो राजनीतिक दल देखकर के यह तय करती है कि किसका साथ देना है और किसका विरोध करना है? आपको इस पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है!
ट्विटर के कॉमेंट्स में तरह तरह की के मद दिए जा रहे है जिसमे कुछ लोग केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बहुत से लोग राहुल गाँधी का भी समर्थन करते दिख रहे है।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपना पक्ष रख रहे थे. उनके बाद जवाब देने के लिए खड़ी हुईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने अपना भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर निकलते समय अभद्रता की. वह सदन में फ्लाइंग किस किये है। इससे संसद में मौजूद महिला सदस्यों का अपमान हुआ.
मणिपुर को लेकर कांग्रेस पीएम मोदी पर हमलावर है
आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में जारी हिंसा से निपटने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर बुधवार को तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने मणिपुर में ‘भारत माता की हत्या’ की है। इसलिए वे भारत माता के रक्षक नहीं, हत्यारे हैं। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी मणिपुर के बाद हरियाणा और पूरे देश को जला रही है. kiss controversy :
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट