mp covid news:सतना| यदि कोविशील्ड का पहला, दूसरा या प्रिकॉशन डोज( Second or precautionary dose ) लगवाना चाहते हैं तो 8 फरवरी के पहले लगवा लें, जब 9 फरवरी को कोविशील्ड का टीका समाप्त ( Covishield’s commentary is over ) हो रहा है. कोवैक्सीन का पहला, दूसरा या प्रिकॉशन डोज लगवाना चाहते हैं तो 30 जनवरी के पहले लगवाएं ( Apply first ) क्योंकि 31 को एक्सपायरी हो जाएगी.
गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले में कोविशील्ड की 1600 और कोवैक्सीन की 1200 खुराक मिली थी। भोपाल से भेजी गई कोविशील्ड वैक्सीन की एक्सपायरी डेट 9 फरवरी है। वहीं कटनी जिले से मिली कोवैक्सीन की एक्सपायरी डेट 31 जनवरी है.
दूसरे दिन 115 लोगों को लगा टीकाकरण अभियान ( Vaccination campaign ) के पहले दिन 19 जनवरी को जिले भर में 45 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं दूसरे दिन 20 जनवरी को जिले भर में 115 लोगों को टीका लगाया गया। यानी दो दिन में सिर्फ 160 लोगों को ही टीका लगाया ( Vaccinated ) गया है. mp covid news
प्रचार का अभाव
कोरोना के भय को देखते हुए संक्रमण से बचाव ( Prevention of infection ) के लिए जिले भर में 19 जनवरी से पुन: टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है. लेकिन जानकारी के अभाव में लोग टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं। जिले भर में टीकाकरण केंद्र ( Vaccination centers across the district ) खाली पड़े हैं। बताया जाता है कि सीएमएचओ इन दिनों जिले से बाहर हैं। ऐसे में पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है. mp covid news
आयु वर्ग | पहला डोज | दूसरा डोज | तीसरा डोज |
हेल्थ वर्कर | 13813 | 13947 | 11108 |
फ्रंट लाइन वर्कर | 14063 | 14148 | 11539 |
12 से 14 साल | 61559 | 57992 | ड्यू-38812 |
15 से 17 साल | 138070 | 105257 | ड्यू-1416 |
18 से अधिक | 1018007 | 1056111 | 200880 |
45 से अधिक | 357017 | 368109 | 86912 |
60 से अधिक | 122840 | 220641 | 59517 |
कुल | 1815369 | 1836205 | 369956 |
टीकाकरण से छूटे लोग
12 से 14 वर्ष- दूसरा डोज बकाया 38812
15 से 17 वर्ष- दूसरा डोज बकाया 1416
18 से अधिक-प्रिकॉशन डोज 1338689