Singrauli News : सिंगरौली . आंधी और बारिश ने इस बार अप्रैल महीने की गर्मी को पूरी तरह से धो डाला। हालांकि उमस भरी गर्मी महसूस हुई। सोमवार दोपहर 2 बजे अचानक मौसम बदल गया। शाम 4 बजे तेज आंधी और गरज चमक के साथ बेमौसम बारिश और ओलो से शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरेने से खेतों में खड़ी गेहूं फसल को नुकसान हुआ है। जिसको लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। वहीं शहर में 2 घंटा ब्लैक आउट रहा जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलना पड़ी।
गौरतलब है कि जिले में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरना शुरू हो गए। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कुछ जगह गेहूं की कटाई चल रही है, तो कुछ जगह फसल खेत में पड़े हैं। बिन मौसम बरसात की आशंका किसानों को नहीं थी, इसलिए कटे हुए गेहूं को सुरक्षित जगह पर नहीं रख पाए। इस दौरान अचानक पानी के साथ ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। Singrauli News
लगभग 30 मिनट तक लगातार परसौना, नौगढ़, लंघाड़ोड समेत कई गांवों में बारिश हुई। तेज हवा बारिश और ओले गिरने का सिलसिला करीब आधा घंटा चला। जब तक बारिश हुई तब तक छोटे-छोटे ओले गिरते रहे। बैढ़न और सरई तहसील के एक दर्जन गांवों में भी झमाझम बारिश और ओले गिरे हैं। बारिश से खेतों में कटी फसल और खलिहानों में रखी फसलों में नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। Singrauli News
यातायात चौराहे का टूटा ट्रैफिक सिग्नल
शहर में तेज आंधी तूफान में यातायात चौराहे में ट्रैफिक सिग्नल गिर गया। वहीं वार्ड क्रमांक 40 में एक विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ एक घर में गिर गया। गनीमत रही की कई जनहानि नहीं हुई। वहीं बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई। Singrauli News
गेहूं, सरसों,अरहर, महुआ,आम के नुकसान की आशंका
ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। गेहूं, सरसों, अरहर,आम और महुआ जैसी अन्य कई फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण आम के फल झड़ गए हैं। वही बारिश के कारण आम के फलों में कीटों के हमले तेज हो सकते हैं। Singrauli News
तीन दर्जन गांव में हुई बारिश
बैढ़न सरई सहित देवसर तहसील के करीब तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार झलरी, बजौडी,ताल डिगवाह, डोंगरी, लंघाड़ोड, धिरौली, सुलियरी,कर्सुआलाल,कर्सुआलाल, रैला, बधौरा में जाने से बड़े ओले गिरे। ओले गिरने से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गयी है। खासकर धनिया और टमाटर की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। वहीं गेंहू और अरहर की फसल में भी कुछ नुकसान होने की बात किसान कर रहे हैं। इसके अलावा खेतों में कटी पड़ी राई, सरसों की फसल भी इस बारिश में भीग गयी है। उसमें भी नुकसान की बात किसान कर रहे हैं। Singrauli News