sports news : (desk news) भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाडी सलीम दुर्रानी का रविवार को कैंसर से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने गुजरात के जामनगर में अंतिम सांस ली। अफगानिस्तान में जन्मे दुर्रानी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल के लिए जाने जाते थे
sports news : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रविवार सुबह एक बुरी खबर आई। भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का रविवार को कैंसर से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने गुजरात के जामनगर में अंतिम सांस ली। अफगानिस्तान में जन्मे दुर्रानी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल के लिए जाने जाते थे। दर्शकों की डिमांड पर छक्के लगाने के लिए याद किया जाएगा ये भारतीय क्रिकेटर मुंबई में उनके एक पारिवारिक मित्र ने उन्हें याद करते हुए कहा कि दर्शकों की मांग पर छक्के मारने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उस समाये छक्का मारना दुर्लभ था।
अर्जुन अवॉर्ड से किया गया था सम्मानित
1961 में सलीम दुर्रानी पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था
बॉलीवुड में भी किया था काम
1973 में ही क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद जबरदस्त लुक वाले सलीम दुर्रानी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया उन्होंने बॉलीवुड के फिल्म ‘चरित्र’ से अपने फिल्मी करियर का डेब्यू किया, इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परवीन बॉबी थीं।
अफगानिस्तान में हुआ था जन्म
सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। दुर्रानी केवल 8 महीने के थे जब उनका परिवार कराची, पाकिस्तान में बस गया। 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद, दुर्रानी का परिवार भारत आ गया।
भारतीय फैन्स भी उनके लुक के दीवाने थे. उन्होंने कई अहम मौकों पर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से पूरे देश में शोक का साया फ़ैल गया है. इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है. सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए केवल टेस्ट क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने करियर में एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले दुर्रानी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। sports news
Salim Durani का 88 साल की उम्र में हुआ निधन
दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। उनका 88 वर्ष की आयु में गुजरात के जामनगर में निधन हो गया। बता दें कि सलीम का जन्म काबुल में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला, जो उनका डेब्यू मैच था।
लगभग 13 वर्षों तक भारत के लिए क्रिकेट खेलते हुए, उन्होंने कुल 29 टेस्ट मैच खेले और 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। वह फैन्स की डिमांड पर छक्के लगाते थे। साथ ही बता दें कि सलीम एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 1960 में उन्होंने खेल जगत से यह पुरस्कार लिया। sports news
Salim Durani Ji was a cricketing legend, an institution in himself. He made a key contribution to India’s rise in the world of cricket. On and off the field, he was known for his style. Pained by his demise. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2023
उनके निधन के बाद भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,
Salim Durani Ji was a cricketing legend, an institution in himself. He made a key contribution to India’s rise in the world of cricket. On and off the field, he was known for his style. Pained by his demise. Condolences to his family and friends. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2023
इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास के बाद फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमाया। सलीम दुर्रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परवीन बॉबी थीं। पूरी दुनिया उनके लुक्स की दीवानी थी. sports news