भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के एक नेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे बीती देर रात अपनी स्कार्पियो वाहन से भोपाल से देवरी जा रहे थे। जैसे ही देव नगर के पास इमली वाली माता के सामने उनकी स्कार्पियों गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।सागर के भाजपा नेता तेज सिंह राजपूत के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दुख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सागर क्षेत्र के भाजपा नेता तेज सिंह राजपूत शुक्रवार रात को भोपाल से देवरी लौट रहे थे। कि अचानक स्कार्पियों गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के वक्त उनकी स्कार्पियों में चार अन्य साथी भी सवार थे। वे भी घायल हो गए। सभी घायलोंं को जिला चिकित्सालय में य इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेज सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता तेजी सिंह राजपूत ककाजू के चरणों में श्रद्धासुमन अरिपत करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी तेज सिंह राजपूत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। शर्मा ने भी अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।