Bhopal Weather – मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख बार–बार बदलने एवं पूर्वी हवा (east wind)चलने के कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान(temperature) बढ़ने लगा था। चार-पांच दिसंबर के बाद एक बार फिर सर्द हवाएं (cold winds)चलने के कारण रात के तापमान (temperature)में और भी गिरावट हो सकती है।
Bhopal Weather: भोपाल में सर्द हवाओं(cold winds) ने फिर बढ़ाई सिहरन,दो दिन से हवाओं(the winds) के बदले रुख ने राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम(weather) का मिजाज बदल दिया था, जिसके चलते रात के तापमान(temperature) में बढ़ोतरी होने लगी थी।
उधर बुधवार रात से राजधानी में एक बार फिर ठण्ड हो गया है। करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवा के कारण वातावरण में फिर सिहरन बढ़ गई है। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के न्यूनतम तापमान(Minimum temperature) की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस(degrees Celsius) कम रहा।
राजधानी में पिछले 18 नवंबर से रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। जिसके चलते रात में सिहरन बनी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज तक पहुंच गया था। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, लेकिन गुरुवार को रात का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो सामान्य है.Bhopal Weather
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान पर बने प्रति-चक्रवात के असर से पिछले छह दिनों से हवाओं का रुख बार-बार बदलकर उत्तर-पूर्वी होता रहा है। प्रति-चक्रवात अब समाप्त हो गया है। साथ रात के समय फिर उत्तरी हवाएं चलने से शहर में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं.Bhopal Weather
गुरूवार रात को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके प्रभाव से वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। सर्द हवाओं के चलने के कारण एक बार फिर सर्दी और बढ़ जाएगी.Bhopal Weather