MP : भाजपा के देवेश पाठक,गौरी, सीमा, भारतेन्दु, कांग्रेस के शेखर व अखिलेश सिंह ने बाजी मार ली हैं.वही भाजपा के उपाध्यक्ष,जिलामंत्री भी हार गए हैं.MP
MP: सिंगरौली में AAP ने BJP से सीट छीन ली है, रानी अग्रवाल महापौर प्रथम नागरिक वन चुकी है इस बीच साफ हो गया कि शिवराज व कमलनाथ का रोड़ शो काम नहीं आया है,बार्डो में देखिए कौन जीता,कौन हार.MP
नगरीय निकाय चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा है। कांटे का मुकाबला वार्ड क्र.9 था।जानकारी के मुताबिक वार्ड क्र.9 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के शेखर सिंह निर्वाचित हुए हैं। वहीं वार्ड क्र.18 से कांग्रेस पार्टी के अखिलेश सिंह चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार को हराया है.MP
वार्ड क्र.17 से भाजपा प्रत्याशी व मण्डल अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड 40 से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, वार्ड 41 से गौरी-अर्जुन दास गुप्ता, वार्ड 4 से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल परमेश्वर पटेल, वहीं वार्ड 14 से उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह पटेल की पत्नी उर्मिला सिंह पटेल निर्वाचित हुई हैं। वहीं वार्ड क्र.35 कांग्रेस पार्टी के रविन्द्र सिंह, वार्ड 36 से प्रेमसागर मिश्रा, वार्ड 45 से रामगोपाल पाल निर्वाचित हुए हैं.MP
साथ ही वार्ड 34 से हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल रंजना सिंह पटेल भी चुनाव जीत गयी हैं। वार्ड क्र.42 से संतोष कुमार शाह ददोली भाजपा से जीत का परचम लहराया है। इधर वार्ड 32 से भाजपा जिला मंत्री पूनम गुप्ता करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है.MP
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदो को वितरित किया गया प्रमाण पत्र
सिंगरौली 17 जुलाई 2022/नगर पालिक निगम सिंगरौली के महापौर पद एवं पार्षद पदो का प्रथम चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद इनके चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। महापौर पद पर आम आदमी पार्टी की अभ्यार्थी श्रीमती रानी अग्रवाल निर्वाचित हुई। साथ नगर निगम के 45 वार्डो के पाषर्दो का परिणाम भी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा घोषित कर नव निर्वाविचत महापौर तथा पार्षदो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। विदि हो कि आज शासकीय पालिटेक्निक कालेज पचौर में नगर पालिक निगम सिंगरौली के महापौर पद एवं पार्षद पद हेतु कराये गये मतदान की मतगणना का कार्य प्रातः 9 बजे से प्रेक्षक श्री दिनेश चन्द्र सिंधी, पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के उपस्थित में आरंभ हुआ।MP
मतगणना पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नव निर्वाचित महापौर के प्रत्यासी श्रीमती रानी अग्रवाल को प्रमाण पत्र दिया गया। वही नव निर्वाचित पार्षदो को भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। तत्पश्चात निर्वाचन कार्य में सलग्न अधिकारियो कर्मचारियो निष्ठा एवं शांति पूर्ण ढंग मतगणना कार्य सम्पन्न कराये जाने पर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, एसडीएम आकाश सिंह, ऋषि पवार, बिकास सिंह, बी.पी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।MP