बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति बन गई जब दुल्हन ने अचानक दूल्हा से शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन की बात सुन दूल्हा सहित सभी मौजूद लोग अवाक रह गए। हालांकि दुल्हन के परिजन समझाने का प्रयास किया लेकिन शादी करने से वस्ता इंकार कर दिया। मामला कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मंदिर रोड स्थित एक विवाह मंडप का है। जहां शादी समारोह के दौरान मांग भरने के बाद दूल्हा पसंद नहीं आने पर दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद हुआ।
बता दें कि सोमवार की रात नव दुर्गा शक्ति मंदिर चौकी क्षेत्र के एक विवाह मंडप में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। जिसमें दूल्हा शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए लगा हुआ था इसी बीच दूल्हे ने दुल्हन दिमाग में सिंदूर भरा मौजूद लोग दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए तालियां बजाई इसी बीच दुल्हन ने जो कहा वहां मौजूद लोगों को अपने कानों में विश्वास नहीं हो रहा था।दरअसल शादी के दौरान जब दूल्हा दुल्हन की मांग भर रहा था उस दौरान दुल्हन में दूल्हे को इतने करीब से देखा था दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आने पर वह शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई ।
मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद विवाह स्थल में दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के विवाद को शांत किया। वहीं काफी देर तक लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद दूल्हा बारात सहित अपने घर वापस चला गया।कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी के अनुसार दुल्हन द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद को शांत कराया गया। मामले में पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है.