Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    MP News : भाजपा ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’ अभियान में जनता से लेगी सुझाव, मोबाइल नंबर जारी किया

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए भाजपा ने आमजन से मांगे सुझाव
    By Pro VindhyaMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    MP News : भाजपा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान लॉन्च
    photo by me

    MP News : सिंगरौली : लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत संकल्प पत्र निर्माण में आमजन की भूमिका, मोदी एप व मिस्डकॉल नंबर के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने संबोधित कर विकसित भारत : मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आमजनों से लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र हेतु सुझाव लेगी।

    बता दें कि संकल्प पत्र के सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा के सभी जिला, विधानसभा कार्यालयों और बूथ स्तर तक में सुझाव पेटी रखी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच प्रत्येक बूथ तक पहुंचेंगे और लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेंगे। इसके अलावा 90909 02024 पर मिस्ड कॉल एवं नमो एप के माध्यम से भी लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी माध्यमों से सुझाव एकत्रित करने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र बनाएगी। MP News

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नमो एप के माध्यम से भी लोग भाजपा को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जाकर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि भाजपा के नेता और सभी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विभिन्न पेशागत व सामाजिक लोगों के साथ बैठक एवं संवाद कर समाज के हर वर्ग के सुझाव एकत्रित करेंगे।केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे “मैं हूं मोदी का परिवार” अभियान के बारे में भी जानकारी देंगे। पत्रकार वार्ता में जिला मंत्री सुंदर शाह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह,नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजयुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल,  मीडिया प्रभारी नीरज सिंह, पुनीत शुक्ला उपस्थित थे। MP News

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.