Singrauli news : सिंगरौली। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वीप गतिविधि अंतर्गत समूह की महिलाओं के माध्यम से रैली निकाली गई एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक निष्पक्ष रूप से मतदान किए जाने हेतु समूह की महिलाओं के माध्यम से ग्रामीण जानो एवं आसपास के लोगों को प्रेरित किया गया।
समूह के माध्यम से विक्षारोपण ,रैली एवं दीवाल लेखन कर वोट दिए जाने हेतु प्रेरित किया गया जिसमें समूह सदस्यों द्वारा अपने वोट की कीमत को पहचान एवं भारत के भविष्य के बाद भी बताई गई कि हमारे एक वोट की कीमत कितनी है जिससे हम एक आदर्श समाज के साथ-साथ एक आदर्श भारत की स्थापना कर सकते हैं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण जनों को भी प्रेरित करते हुए वोट करने के हेतु अपील की गई इस अवसर पर ग्राम धोनी एवं करसुआ लाल में श्रीमती रक्षा सिंह जिला प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन द्वारा वोट करने हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ग्राम खटाई एवं बड़कुड़ में जनपद अध्यक्ष के माध्यम से वृक्षारोपण कर लोगों को वोट करने हेतु अपील की गई। Singrauli news
व्यय प्रेक्षक ने मीडिया प्रमाण कक्ष किया निरीक्षण
सिंगरौली। लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक नमिता पटेल ने आज सीधी संसदीय क्षेत्र 11 जिला सिंगरौली में स्थापित मीडिया प्रमाणन कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मीडिया प्रमाण समिति के सचिव रवि उईके ने अवगत कराया कि इलेक्ट्रेनिक, प्रिंट, सोसल मीडिया में राजनैतिक पोस्टर से संबंधित वीडियो का जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानीटरिंग कमेटी से पूर्व प्रमाणिकरण आवश्यक है। व सभी गतिविधियो पर निगरानी रखी जा रही है। व्यय प्रेक्षक ने मीडिया प्रमाण कंक्ष में तैयार किये पंजी एवं नस्तियो का अवलोकन किया। तथा निर्देश दिये कि इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया एवं सोसल मीडिया पर विशेष निगरानी रखे। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद झा, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। Singrauli news