photo by me
Singrauli News : सिंगरौली। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और दुर्घटनारहित बनाने के उद्देश्य से आज बुधवार को थाना यातायात परिसर में बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपेन्द्र सिंह कुसवाह द्वारा आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना, जाम की स्थिति से निपटना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था। बैठक में बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और यातायात पुलिस द्वारा उन्हें बस संचालन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के प्रमुख बिंदु रहा कि
बस स्टैंड में फलों के ठेले और फास्ट फूड की दुकानों के कारण बसों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही रात्रि के समय बस स्टैंड में खड़ी बसों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ता है। पूर्व में नगर निगम द्वारा एनसीएल ग्राउंड, बिलौंजी में बसों को दिन के समय खड़ा करने की व्यवस्था की गई थी, जिसमें पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन कुछ दिनों बाद यह व्यवस्था बंद कर दी गई। Singrauli News :
स एसोसिएशन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बस मालिकों और चालकों को निर्देशित किया गया कि बस स्टैंड में स्थाई रूप से खड़ी बसों को महाराणा प्रताप पार्क में ले जाया जाए, जहां सुलभ शौचालय, हैंड पंप से जल की व्यवस्था और प्रकाश की उचित व्यवस्था उपलब्ध है। बैठक में उठाई गई अन्य समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ चर्चा की जाएगी और उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। Singrauli News :
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव