|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Ret Mafiya : रोक के बावजूद रिहंद नदी से रेत का अवैध खनन जारी, एसपी साहब ध्यान दें 

Ret Mafiya : रोक के बावजूद रिहंद नदी से रेत का अवैध खनन जारी, एसपी साहब ध्यान दें 

Ret Mafiya : सिंगरौली। रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है उनके जेब में पुलिस और पत्रकार टारगेट में होने की बात सामने आ रही है। हालात कह रहे हैं कि रिंहद नदी से रेत खनन में प्रतिबंध के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. माफियाओं द्वारा लगातार नदी से रेत निकाली जा रही है. नदी से रेत निकालकर नदी के बीचो-बीच रेत स्टाक किया हैं।हर दिन रात बिना नंबर ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत बेची जा रही है। यह सब पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। रेत की अवैध खनन और परिवहन को लेकर पुलिस अधीक्षक को ध्यान देने की जरूरत है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियरी से लगे रिहंद नदी में रेत का अवैध खनन और परिवहन कार्य जारी है। रेत माफिया रिहंद नदी से रेत निकालकर नदी के बीचो-बीच 5 सैकड़ा ट्रैक्टर के करीब रेत स्टॉक किए हैं।  रिहंद नदी के किनारे से रास्ता बनाकर नदी के बीच में पहुंच रहे हैं। यहां पानी भरे होने से सिर्फ ट्रैक्टर ट्राली ही पहुंचती है।

बड़ी बात यह है कि खनिज और पुलिस अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे है, इससे पुलिस के अफसरों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा ऐसी भी है कि अफसर और नेता और माफिया की सांठगांठ से ही रिंहद नदी में रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। Ret Mafiya :

बिना रायल्टी और ओवर लोडिंग के साथ परिवहन

रिंहद नदी से प्रतिदिन सैकड़ो ट्रैक्टर रेत के खनन और परिवहन में लगे हैं। रेत माफियाओं और पुलिस के सांठगांठ के चलते बिना रायल्टी के रेत तो निकाला ही जा रहा है। इसके साथ ही ओवरलोडिंग से क्षेत्र की सड़कें भी खराब हो रही है, इसके साथ हादसे हो रहे हैं, इस कारण से शहरवासियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस रेत के खनन को लेकर चुप्पी साधें हुए हैं। रेत के अवैध खनन और परिवहन से पुलिस अधिकारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। Ret Mafiya :

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार