वैशाली: Brother and Sister Become Husband-Wife बिहार के वैशाली जिले से रिश्तो को कलंकित करने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां भाई व बहन शादी कर पति पत्नी हो गए हैं। यहा एक शख्स का अपने चचेरी बहन से 3 साल से अफेयर चल रहा था इसी बीच वह गर्भवती हो गई ।जहां शख्स ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है। इस बात की जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। लेकिन जब युवक ने मंदिर में अपनी बहन से शादी रचाई जिसका वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना भगवानपुर प्रखंड की है, जहां चचेरे भाई और बहन का प्रेम प्रसंग था, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. लेकिन जैसे ही इस शादी की खबर गांव में फैली, लड़के-लड़की के घर पर भीड़ जमा हो गई. शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि लड़की के परिवार वाले शादी के लिए राजी होते हैं या नहीं। दोनों के घर आसपास ही थे और रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन थे ऐसे में किसी को उनके रिश्ते पर जरा सा भी शक नहीं हुआ। बुधवार को उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लड़का अपनी बाइक पर सवार होकर घर चला गया। यहां माता-पिता दोनों बेटे-बेटी को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं।
वायरल वीडियो में एक लड़का सिंदूर रखने वाला डिब्बी से चुटकी में सिंदूर लेता है और लड़की की मांग भर देता है। इसके बाद जेब से मंगलसूत्र निकालता है और लड़की के गले में पहना देता है। इन रस्मों को निभाते हुए लड़के ने अपना एक वीडियो बनाया और वायरल भी कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे घर के बाहर जमा हो गए। लोगों के मुताबिक, शादी के बाद लड़का अपने चचेरी बहन को अपनी बाइक पर नई दुल्हन मानकर घर ले गया। हर कोई लड़का और लड़की की तरफ देख रहा था। तभी से इलाके में भाई-बहनों की शादी की चर्चा है।