|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

NTPC विंध्याचल मे जेम की बालिकाओं के लिए अंग्रेजी, कंप्यूटर,मार्शल आर्ट, सहित शारीरिक स्वच्छता की आयोजित की प्रतियोगिता

NTPC Vindhyachal organized competitions for the girls of GEM in English, Computer, Social Science, Martial Arts and Physical

NTPC Vindhyachal सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल आए दिन अपने सामाजिक दायित्वों की अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान चलाकर छात्राओं को न केवल स्वावलंबी बन रही बल्कि उनके स्किल डेवलपमेंट को लेकर प्रयासरत है। एनटीपीसी विंध्याचल के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की बालिकाओं के लिए शीतकालीन सत्र कार्यशाला का शुभारंभ आज सोमवार को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान के सभागार में किया गया । यह 7 दिवसीय कार्यशाला 30 दिसम्बर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक मई-जून-2024 में जेम कार्यक्रम के तहत एक महीने की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में भाग लेने वाली बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

इस कार्यशाला में आस-पास के 22 गाँवों के 13 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की 110 बालिकाएँ भाग ले रही है।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एनटीपीसी गीत के माध्यम से किया गया। इस कार्यशाला मे ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में जेम की बच्चियों द्वारा सीखे गए विषयों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को अंग्रेजी, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण, योग, मार्शल आर्ट, नृत्य और शारीरिक स्वच्छता आदि विषयों की जानकारी सप्ताह भर चलने वाले कार्यशाला के दौरान दिया जाएगा।कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को इस कार्यशाला मे भाग लेने हेतु बधाई दी गई एवं सप्ताह भर चलने वाले कार्यशाला मे सिखाये जा रहे बातों को अपने जीवन मे अपनाने हेतु प्रेरित भी किया गया। NTPC Vindhyachal

इस अवसर पर मुख्य रूप कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा) डॉ. बीसी चतुर्वेदी, महाप्रबंधक(आर एल आई) त्रिलोक सिंह, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) राकेश अरोड़ा, उपाध्यक्षा(सुहासिनी संघ) श्रीमती सारिका चतुर्वेदी, वरिष्ठ सदस्या(सुहासिनी संघ) श्रीमती पाला, उप महाप्रबन्धक(मानव संसाधन) श्रीमती कामना शर्मा, महासचिव(सुहासिनी संघ) श्रीमती शिल्पा कोहली, उप प्रबन्धक(योजना एवं प्रणाली) फर्जन्द हुसेन, कार्यपालक(सीएसआर) निखिल जायसवाल एवं मानव संसाधन टीम के साथ-साथ एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जेम के शीतकालीन सत्र की कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहें। NTPC Vindhyachal

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें