|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

MP News : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा संपन्न,जानिए कब आएगा रिजल्ट

MP News : सिंगरौली 19 जनवरी। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार 18 जनवरी को जिले के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले परीक्षा केंद्र शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगवां में आयोजित किया गया। आपको बताते चले कि जिले में कुल सात परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई और देवसर ब्लॉक में दो परीक्षा केंद्र में परीक्षा संपन्न हुई।
जिसमें सीएम राइज स्कूल बरगवां में कुल 792 विद्यार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था तैयार की गई थी।

बता दें कि परीक्षार्थियों के बैठने के लिए 33 कमरे बनाए गए थे। जिसमें से प्रत्येक 24 छात्र पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। तीन अन्य पर्यवेक्षकों के साथ कुल 36 पर्यवेक्षक परीक्षा संपादित करने के लिए तैनात किए गए थे। परीक्षा के दौरान दो लिपिक एवं सहायक के रूप में स्कूल के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा। जिससे इतनी बड़ी परीक्षा आराम से संपन्न हो सकी। परीक्षा को शांति पूर्वक सम्पन्न करने के लिए थाना बरगवां से पुलिस बल भी मौजूद रहा। परीक्षा की शुरुआत 11:30 बजे से हुई और 1:30 बजे तक चली।

अंग्रेजी माध्यम के भी थे छात्र

उक्त परीक्षा में 34 अंग्रेजी माध्यम के छात्र और 758 हिंदी माध्यम सहित कुल 792 परीक्षार्थियों के लिए सीएम राइज स्कूल बरगवां को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जो कि जिले का सबसे अधिक छात्र संख्या वाला परीक्षा केंद्र रहा। परीक्षा के दौरान कुल 94 विद्यार्थी अनुपस्थित एवं 698 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिसका उपस्थिति प्रतिशत 88.13 प्रतिशत रहा। परीक्षा के लिए स्कूल के संस्था प्रमुख रामकृष्ण शुक्ला को केंद्राध्यक्ष एवं जवाहर नवोदय विद्यालय से सीएलओ प्रगति मिश्रा की ड्यूटी परीक्षा संचालन के लिए केंद्र पर लगाई गई थी।

केंद्रों पर समय से पहले पहुंचे छात्र:  जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखा गया. वहीं तेज धूप और ठंड के बीच भी बच्चे परीक्षा केंद्रों समय से पहले पहुंच गए थे, ताकि किसी प्रकार की समस्या न आए. छात्रों के साथ उनके परिजन और अभिभावक भी केंद्रों के बाहर उपस्थित रहे और बच्चों को टिप्स देते नजर आए।

जानिए कब आएगा रिजल्ट: जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पहले चरण में 18 जनवरी रविवार को संपन्न हो चुकी है. वहीं, 12 अप्रैल 2025 को दूसरे चरण का एग्जाम है. परीक्षा के परिणाम ग्रीष्मकालीन जेएनवी के लिए मार्च 2025 में आएगा, जबकि शीतकालीन जेएनवी के लिए मई 2025 में रिजल्ट की घोषणा होगी.

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार