|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

Singrauli News : तीन माह से समूह संचालकों को नहीं मिला मध्यान्ह भोजन की राशि

Singrauli News : तीन माह से समूह संचालकोंको नहीं मिला मध्यान्ह भोजन की राशि

Singrauli News सिंगरौली। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना जो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर में गर्म पका हुआ भोजन खिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। जिससे सरकारी स्कूलों की दयनीय स्थिति एवं बढ़ते कुपोषण से गरीब बच्चों निजात दिलाया जा सकें। परंतु सरकार की सिस्टम एवं अधिकारियों की लापरवाही से यह मध्यान्ह भोजन योजना जीर्ण-शीर्ण हालत में चल रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण सिंगरौली जिला है।

मध्यप्रदेश के साथ -साथ सिंगरौली में इस योजना को संचालित करने का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को दिया गया है। जिससे गरीब माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। किन्तु प्राप्त जानकारी अनुसार सिंगरौली जिले में मध्यान्ह भोजन योजना की लागत राशि समूहों को पिछले तीन महीनों से प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए स्कूलों में बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन व्यवस्था लड़खड़ा रही है। Singrauli News

महिला स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा कर्ज लेकर लगातार सुचारू रूप से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा है। लेकिन समूह की बहनों के बताए अनुसार अब दुकानदार भी भोजन निर्माण सामग्री देने से साफ मना कर दिये है। जिसके कारण अब आगे सरकारी स्कूलों में चूल्हा बंद होना निश्चित है और बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन मिल पाना मुश्किल हो जाएगा। वर्ष 2013 तक मध्यान्ह भोजन योजना की राशि एडवांस मिल जाती थी।

जिससे समूहों द्वारा किराना सामान नगद खरीदा जाता था वर्तमान समय में दो माह तीन माह में भुगतान होता है जिससे समूह की महिलाओं को कर्ज लेकर बच्चों को खाना खिलाना पड़ रहा है।बजट नहीं मिलने के सम्बन्ध में समूहों द्वारा शासन प्रशासन को निरंतर अवगत कराया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद उन्हें राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में आगामी गणतंत्र दिवस  को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में लड्डू खीर पुड़ी का वितरण करना समूहों के लिए चुनौती बन गया है। Singrauli News

सासन पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

सिंगरौली। मप्र शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीएस परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सासन प्रियंका मिश्रा व पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया है । Singrauli News

जानकारी मे बताया गया कि फरियादी निवासी ग्राम काम चौकी सासन थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) का बीते 18 जनवरी को चौकी सासन मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी उम्र 15 वर्ष की घर से बिना बताये कही चली गई हैं जिसकी पता तलास किया नही मिलने पर चौकी सासन मे अज्ञात आरोपी की विरुद्ध बहला फुसला कर लडकी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया। Singrauli News

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना वैढन मे अपराध 66/2025 धारा 137(2) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध कायमी के उपरान्त तत्काल टीम बनाकर अपहृता की पता तलास किया जाकर 24 घंटे अपहृता को मोरवा (सिंगरौली) से दिनांक 19 जनवरी को दस्तयाब कर उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही मे उपनिरी. प्रियंका मिश्रा, सउनि. विजय अग्निहोत्री, प्र. आर. मो. कौसर, आर. मुनेन्द्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा। Singrauli News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार